
यश अग्रवाल पुनः अध्यक्ष, लोकेन्द्र सिंह भाटी सचिव व अंकित शर्मा कोषाध्यक्ष बने
हनुमानगढ़ (भटनेर एक्सप्रेस) रोट्रैक्ट क्लब हनुमानगढ़ 3090 की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है। क्लब ने एक बार फिर युवा नेतृत्व पर विश्वास जताते हुए यश अग्रवाल को पुनः अध्यक्ष, लोकेन्द्र सिंह भाटी को पुनः सचिव तथा अंकित शर्मा को पुनः कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है।नई कार्यकारिणी के गठन पर क्लब के सदस्यों ने तीनों पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। सदस्यों ने विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में क्लब सामाजिक सेवा, युवा सशक्तिकरण, शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण तथा जनहित के विभिन्न कार्यों को और अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाएगा।नवनियुक्त अध्यक्ष यश अग्रवाल ने कहा कि क्लब की पूरी टीम समाजहित के कार्यों को प्राथमिकता देते हुए अधिक से अधिक युवाओं को सेवा कार्यों से जोड़ेगी। वहीं, सचिव लोकेन्द्र सिंह भाटी ने कहा कि क्लब आगामी सत्र में नए सेवा प्रकल्पों के माध्यम से समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचने का प्रयास करेगा। कोषाध्यक्ष अंकित शर्मा ने क्लब की गतिविधियों के सफल संचालन में पूर्ण पारदर्शिता एवं समर्पण के साथ कार्य करने का भरोसा दिलाया।इस अवसर पर क्लब के सदस्यों ने आशा व्यक्त की कि नई कार्यकारिणी के नेतृत्व में रोट्रैक्ट क्लब हनुमानगढ़ 3090 सेवा, नेतृत्व और सामाजिक सरोकारों के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करेगा।
