
पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए किया पौधारोपण
श्रीगंगानगर (भटनेर एक्सप्रेस) महावीर इंटरनेशनल गौरवी केंद्र द्वारा शुक्रवार को दो राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालयों में विद्यार्थियों को स्टेशनरी वितरण एवं पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अध्यक्ष वीरा मनोरमा बैद के सौजन्य से आयोजित इस सेवा कार्य के तहत राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, सतगुरु कॉलोनी के 115 छात्र-छात्राओं तथा राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, बारहमासी के 62 छात्र-छात्राओं कुल 177 विद्यार्थियों को स्टेशनरी वितरित की गई। सचिव वीरा शर्मिला कोचर ने बताया कि तत्पश्चात् पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए उक्त दोनों विद्यालय परिसरों में छायादार व फलदार पौधे रोपे गए तथा विद्यालय स्टाफ ने लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल का संकल्प लिया।राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, सतगुरु कॉलोनी की प्रधानाचार्य मंजू एवं राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, बारहमासी की प्रधानाचार्य शिप्रा सहित विद्यालय स्टाफ ने स्टेशनरी वितरण एवं पौधारोपण के लिए महावीर इंटरनेशनल गौरवी केंद्र का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर महावीर इंटरनेशनल गौरवी केंद्र सचिव वीरा शर्मिला कोचर, कोषाध्यक्ष वीरा मीना झूंथरा, उपसचिव वीरा राशि लोहिया, वीरा अंजू बांठिया, वीरा स्मृति बांठिया, वीरा सुमन जिंदल, वीरा प्रिया जैन, महावीर इंटरनेशनल अध्यक्ष कमलकांत कोचर, अमित बैद, रणवीर बैद, रतनलाल ओझा सहित पदाधिकारी व सदस्य, विद्यालय स्टाफ एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।
