
घुटनों, कमर, गर्दन व गठिया के दर्द से राहत के लिए 8 जुलाई तक चलेगा शिविर
हनुमानगढ़ (भटनेर एक्सप्रेस) आर्य समाज मंदिर, हनुमानगढ़ टाउन में शनिवार से प्रारंभ हुए पांच दिवसीय निःशुल्क प्राकृतिक चिकित्सा शिविर के पहले दिन 50 मरीजों का परीक्षण कर उन्हें उपचार एवं स्वास्थ्य संबंधी परामर्श दिया गया। शिविर में घुटनों का दर्द, कमर दर्द, गर्दन दर्द, सर्वाइकल, गठिया, मोटापा तथा अन्य शारीरिक दर्द से पीड़ित मरीजों ने पहुंचकर विशेषज्ञों से परामर्श लिया।शिविर में डॉ. मनोज चंदोलिया (सर्टिफाइड कपिंग थेरेपिस्ट) एवं विक्रम मशाल (न्यूरोथेरेपिस्ट एवं सुजोक विशेषज्ञ) ने मरीजों की जांच कर प्राकृतिक चिकित्सा पद्धति के माध्यम से उपचार किया। चिकित्सकों ने बताया कि ऐसे मरीज जो घुटनों या कमर के दर्द के ऑपरेशन से बचना चाहते हैं, वे प्राकृतिक चिकित्सा के माध्यम से उपचार का लाभ ले सकते हैं।

ने मरीजों को नियमित व्यायाम, संतुलित आहार एवं प्राकृतिक जीवनशैली अपनाने की भी सलाह दी।आर्य समाज मंदिर के अध्यक्ष वीरेंद्र सोनी ने बताया कि शिविर 4 जुलाई से 8 जुलाई तक प्रतिदिन सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से इस निःशुल्क स्वास्थ्य सेवा का लाभ उठाने की अपील की। उन्होने बताया कि रविवार को विशेष रूप से आधुनिक मशीनों से हार्ट की जांच की जाएगी।शिविर के सफल संचालन में नवदीप सिंह, राहुल सैन, सुभाष, इंद्रजीत चौधरी, विष्णु वर्मा, विशाल सोनी, गुरजंट सिंह, राजू वर्मा, शिवराज सिंह, संदीप शर्मा एवं ललित कुमार सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया। सभी ने मरीजों के पंजीकरण, व्यवस्था और उपचार संबंधी कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।आयोजकों ने बताया कि शिविर के आगामी दिनों में भी बड़ी संख्या में मरीजों के पहुंचने की संभावना है। प्राकृतिक चिकित्सा के प्रति लोगों की बढ़ती जागरूकता को देखते हुए शिविर में आने वाले प्रत्येक मरीज को विशेषज्ञ परामर्श के साथ आवश्यक उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है। शिविर का उद्देश्य लोगों को बिना अनावश्यक शल्य चिकित्सा के प्राकृतिक एवं वैकल्पिक चिकित्सा पद्धतियों के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है।
