
हनुमानगढ़ (भटनेर एक्सप्रेस) राज्य सरकार के निर्देशानुसार जिले में ग्रामीण सेवा शिविर-2026 एवं शहरी सेवा शिविर-2026 का आयोजन निरंतर किया जा रहा है। इन शिविरों में विभिन्न विभागों के अधिकारी आमजन की परिवेदनाओं का मौके पर निस्तारण कर रहे हैं तथा पात्र व्यक्तियों को जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ भी प्रदान किया जा रहा है।
11 जुलाई, शनिवार को पंचायत समिति हनुमानगढ़ की चक ज्वालासिंह वाला ग्राम पंचायत में ग्रामीण सेवा शिविर आयोजित किया जाएगा।

शनिवार को यहां आयोजित होंगे शहरी सेवा शिविर
11 जुलाई, शनिवार को हनुमानगढ़ नगरपरिषद के वार्ड संख्या 43 एवं 44 के लिए मुख्य कार्यालय नगरपरिषद, नोहर नगरपालिका के वार्ड संख्या 39 के लिए मीटिंग हॉल, नगरपालिका कार्यालय, पीलीबंगा नगरपालिका के वार्ड संख्या 30 से 35 के लिए नगरपालिका भवन, गोलूवाला नगरपालिका के वार्ड संख्या 23 के लिए नगरपालिका कार्यालय भवन तथा रावतसर नगरपालिका के वार्ड संख्या 34 के लिए कार्यालय सभागार, नगरपालिका में शहरी सेवा शिविर आयोजित किए जाएंगे।
जिला प्रशासन ने संबंधित क्षेत्रों के नागरिकों से अपील की है कि वे शिविरों में पहुंचकर विभिन्न विभागों की सेवाओं एवं जनकल्याणकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाए।

