
हनुमानगढ़ (भटनेर एक्सप्रेस)राजस्थान सरकार के राजस्व मण्डल, अजमेर की ओर से राज्यभर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 552 तहसीलदारों और 246 नायब तहसीलदारों के स्थानांतरण एवं पदस्थापन आदेश जारी किए गए हैं। प्रशासनिक कारणों से जारी इस तबादला सूची में हनुमानगढ़ जिले के कई तहसीलदार और नायब तहसीलदार भी शामिल हैं। कई अधिकारियों का जिले के भीतर स्थानांतरण किया गया है, जबकि अनेक अधिकारियों को अन्य जिलों में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। जारी आदेशों के अनुसार चूरू तहसील कार्यालय से अशोक कुमार/जगदीश राय का स्थानांतरण रावतसर तहसीलदार के पद पर किया गया है। हनुमानगढ़ के नायब तहसीलदार हरीश कुमार सारण को पदोन्नति के साथ टिब्बी का नया तहसीलदार बनाया गया है। वहीं टिब्बी तहसीलदार हरीश कुमार टाक को बीकानेर जिले के खाजूवाला तहसीलदार पद पर लगाया गया है। पीलीबंगा तहसीलदार नवीन कुमार का स्थानांतरण श्रीगंगानगर में उप-पंजीयक पद पर किया गया है। रावतसर तहसीलदार पायल अग्रवाल को सूरतगढ़ उप-पंजीयक नियुक्त किया गया है। खाजूवाला तहसीलदार राजकुमारी को हनुमानगढ़ का नया तहसीलदार बनाया गया है। गोलूवाला के नायब तहसीलदार रामनरेश मीणा को पीलीबंगा तहसीलदार की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं चूरू जिले के राजलदेसर तहसीलदार हरदीप सिंह को नोहर में उप-पंजीयक पद पर पदस्थापित किया गया है। संगरिया तहसीलदार रामसिंह मीणा का स्थानांतरण श्रीगंगानगर जिले के रावला तहसीलदार पद पर किया गया है।
नायब तहसीलदारों में भी व्यापक बदलाव
नायब तहसीलदारों की सूची में भी हनुमानगढ़ जिले में बड़े स्तर पर फेरबदल किया गया है। उप तहसील ढाबां के नायब तहसीलदार दलीप कुमार को हनुमानगढ़ के रिक्त नायब तहसीलदार पद पर लगाया गया है। रावतसर के नायब तहसीलदार देवीलाल बैलान को गोलूवाला भेजा गया है, जहां यह पद लंबे समय से रिक्त था। चूरू जिले के सादुलपुर कार्यालय के नायब तहसीलदार धर्मपाल सिंह को उप तहसील तलवाड़ा झील में नियुक्त किया गया है। छानीबड़ी के नायब तहसीलदार हरबंश नैण का स्थानांतरण पल्लू किया गया है, जबकि उप तहसील डूंगराना के नेकीराम को सहायक वन बंदोबस्त अधिकारी, बीकानेर बनाया गया है। एसडीएम कार्यालय संगरिया के नायब तहसीलदार पूर्णमल को एसडीएम कार्यालय नोहर भेजा गया है। पल्लू की नायब तहसीलदार पुष्पा बेनीवाल को भादरा, जबकि खुइयां के नायब तहसीलदार रामसिंह थालोड़ को नोहर नियुक्त किया गया है। एसीईएम फास्ट ट्रैक भादरा के नायब तहसीलदार रामस्वरूप पारीक को उप तहसील डूंगराना भेजा गया है। डबलीराठान के नायब तहसीलदार रणवीर फुले का स्थानांतरण उप तहसील ढाबां किया गया है। वहीं श्रीगंगानगर तहसील से रवि शंकर को डबलीराठान का नया नायब तहसीलदार बनाया गया है। इसके अलावा नोहर के नायब तहसीलदार संजीव कुमार को रावतसर तथा एसडीएम कार्यालय टिब्बी के नायब तहसीलदार विकास कुमार को पंजीयन एवं मुद्रांक कार्यालय प्रथम, जयपुर में पदस्थापित किया गया है। राजस्व मण्डल की इस व्यापक तबादला सूची को प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुचारु बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इन आदेशों के बाद हनुमानगढ़ जिले के विभिन्न तहसीलों और उप तहसीलों में प्रशासनिक कार्यांे की नई जिम्मेदारियां नए अधिकारियों के हाथों में होंगी।
