
भर्ती प्रक्रिया पूरी होने पर जताया आभार, युवाओं को रोजगार देना सरकार की प्राथमिकता : आशीष पारीक
हनुमानगढ़। सिविल डिफेंस भर्ती में चयनित अभ्यर्थियों ने मंगलवार को भाजपा जिला कार्यालय में भाजपा नेता आशीष पारीक का सम्मान कर उनका आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर अभ्यर्थियों ने कहा कि लंबे समय से अटकी हुई भर्ती प्रक्रिया को पूरा कराने में आशीष पारीक ने उनकी समस्याओं को गंभीरता से उठाया और संबंधित अधिकारियों व सरकार के प्रतिनिधियों से लगातार संवाद स्थापित कर भर्ती प्रक्रिया को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
अभ्यर्थियों की ओर से राहुल मौर्य ने कहा कि पिछले लगभग एक वर्ष से सिविल डिफेंस भर्ती प्रक्रिया विभिन्न कारणों से लंबित चल रही थी। इस दौरान अभ्यर्थियों ने कई बार संगठन के माध्यम से ज्ञापन देकर अपनी मांग सरकार और प्रशासन तक पहुंचाई, लेकिन भर्ती पूरी नहीं हो पा रही थी। उन्होंने कहा कि आशीष पारीक ने अभ्यर्थियों की पीड़ा को समझते हुए उनका साथ दिया तथा संबंधित अधिकारियों एवं सरकार के प्रतिनिधियों से लगातार चर्चा की। इसके बाद जिला कलक्टर डॉ. खुशाल सिंह यादव एवं अतिरिक्त जिला कलक्टर उमेदीलाल मीणा के स्तर पर आवश्यक कार्रवाई करते हुए अभ्यर्थियों के परिणाम घोषित किए गए, जिससे लंबे समय से इंतजार कर रहे युवाओं को राहत मिली।
राहुल मौर्य ने कहा कि भर्ती प्रक्रिया पूरी होने के बाद सभी चयनित अभ्यर्थियों ने भाजपा कार्यालय पहुंचकर आशीष पारीक एवं भाजपा जिला अध्यक्ष प्रमोद डेलू का सम्मान किया तथा उनके सहयोग के लिए आभार प्रकट किया। उन्होंने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी युवाओं से जुड़े मुद्दों पर इसी प्रकार सकारात्मक सहयोग मिलता रहेगा।
सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए आशीष पारीक ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश सरकार का विशेष ध्यान युवाओं के भविष्य और रोजगार पर केंद्रित है। सरकार का उद्देश्य अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है, क्योंकि युवा ही देश और प्रदेश की सबसे बड़ी पूंजी हैं। उन्होंने कहा कि सरकार पारदर्शी एवं समयबद्ध भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से योग्य युवाओं को अवसर देने के लिए प्रतिबद्ध है।
आशीष पारीक ने चयनित अभ्यर्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि इस सफलता का वास्तविक श्रेय उनकी मेहनत, लगन और संघर्ष को जाता है। उन्होंने विनम्रता से कहा कि “करने वाला कोई और होता है और श्रेय हमें मिल जाता है। वास्तव में यह भगवान की कृपा और आप सभी की कड़ी मेहनत का परिणाम है।” उन्होंने सभी चयनित अभ्यर्थियों को उज्ज्वल भविष्य, सुखद जीवन और सफल सेवाकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम के दौरान राहुल सहारण, विनोद गोदारा, राहुल मोरिया, प्रीती, स्मीरन, केतुल, अंजय, रामपाल, अरविंद, सुनील, हरदीप सिंह, सुभाष, राकेश, मुकेश स्वामी, गुरप्रीत, रोहित, अंकित, कालूराम तथा अभिषेक सहित बड़ी संख्या में चयनित अभ्यर्थी एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। समारोह में सभी ने एक-दूसरे को बधाई देते हुए चयनित युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
