
धोलीपाल में ग्रामीण सेवा शिविर, ग्रामीणों को विभिन्न योजनाओं का मिला लाभ
हनुमानगढ़ (भटनेर एक्सप्रेस) ग्राम पंचायत धोलीपाल में ग्रामीण सेवा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज, राजस्व, कृषि, चिकित्सा, सहकारिता, आयुर्वेद सहित कुल 18 विभागों ने हिस्सा लेकर ग्रामीणों को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी तथा पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से लाभान्वित किया। शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और विभागीय योजनाओं के तहत आवश्यक सेवाएं उपलब्ध कराईं। शिविर का उद्देश्य ग्रामीणों को एक ही स्थान पर विभिन्न सरकारी सेवाओं और योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराना रहा। इस मौके पर शिविर प्रभारी कमल शेखावत, ग्राम पंचायत प्रशासक चरणसिंह राजपूत, ग्राम विकास अधिकारी अमित कटारिया, दीपाराम मूण्ड, सुरजीत सिंह, बलराम पूनिया, नौरंगलाल, रघुवीर मूण्ड, अनिल जाखड़, नरेन्द्र सोनी, मांगीलाल सोनी, श्रवण नायक, लाधूराम, वेदप्रकाश वर्मा, निहालचन्द छिम्पा, भूराराम मूण्ड, धन्नाराम लाखोटिया सहित ग्रामीण एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
