
रावतसर । भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की मुख्य शाखा (31149), रावतसर द्वारा सामाजिक सुरक्षा और जनकल्याण की दिशा में एक सराहनीय कार्य किया गया है। बैंक ने प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY) के अंतर्गत एक दिवंगत खाताधारक के परिवार को ₹2,00,000 (दो लाख रुपये) की क्लेम राशि का भुगतान किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, रावतसर (जिला हनुमानगढ़) के निवासी खाताधारक सतपाल बिस्सू पुत्र रतिराम बिस्सू का बीते दिनों असामयिक निधन हो गया था। उन्होंने अपने जीवनकाल में एसबीआई शाखा के माध्यम से प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना का लाभ ले रखा था। उनके निधन के बाद बैंक द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए बीमा क्लेम पारित किया गया और ₹2 लाख की सहायता राशि उनकी नामांकित पत्नी सरोज बेनीवाल को सौंपी गई। क्लेम पारित करने के इस गरिमामय अवसर पर भारतीय स्टेट बैंक से मुख्य प्रबंधक राहुल गुप्ता, उप प्रबंधक सुनील चाचाण, उप प्रबंधक विकास पारीक, उप प्रबंधक मांगेराम और सीएसपी (बैंक मित्र) भजन लाल विशेष रूप से मौजूद रहे। अधिकारियों ने पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की और योजना के महत्व पर प्रकाश डाला। इस मौके पर बैंक प्रबंधन ने बताया कि भारत सरकार द्वारा आमजन के हित में दो बेहद लाभकारी योजनाएं प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (PMSBY): मात्र ₹20 के वार्षिक प्रीमियम पर ₹2 लाख का दुर्घटना बीमा कवर मिलता है। इसकी पात्रता आयु 18 से 70 वर्ष है और प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY): केवल ₹436 के वार्षिक प्रीमियम पर ₹2 लाख का जीवन बीमा (मृत्यु कवर) मिलता है। इसकी पात्रता आयु 18 से 50 वर्ष है।एसबीआई रावतसर शाखा ने अपने सभी सम्मानित ग्राहकों से अपील की है कि वे भारत सरकार और स्टेट बैंक द्वारा चलाई जा रही इन जनकल्याणकारी योजनाओं से तुरंत जुड़ें। यह छोटा सा निवेश किसी भी विपरीत या मुश्किल परिस्थिति में आपके परिवार का सबसे बड़ा सहारा बन सकता है।
