
यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर पीएनबी मंडल कार्यालय के समक्ष बुलंद की आवाज, महिला कर्मचारियों ने भी लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा
हनुमानगढ़। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर बुधवार, 12 अगस्त को बैंकों में पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू करने की लंबित मांग को लेकर बैंक कर्मचारियों एवं अधिकारियों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन पंजाब नेशनल बैंक के मंडल कार्यालय, टाउन जंक्शन रोड के समक्ष आयोजित किया गया। इसमें हनुमानगढ़ जिले के विभिन्न बैंकों के कर्मचारी एवं अधिकारी शामिल हुए और सरकार से पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू करने की मांग की।
प्रदर्शन के दौरान बैंक कर्मचारियों ने अपनी मांग के समर्थन में नारेबाजी करते हुए विरोध जताया। कर्मचारियों ने कहा कि बैंकों में पांच दिवसीय कार्यप्रणाली लागू करने की मांग लंबे समय से लंबित है। बैंकिंग क्षेत्र में कार्यरत कर्मचारियों एवं अधिकारियों की कार्य परिस्थितियों को देखते हुए सरकार को इस मांग पर सकारात्मक निर्णय लेते हुए पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू करनी चाहिए।
प्रदर्शन में पंजाब नेशनल बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, केनरा बैंक सहित विभिन्न बैंकों के कर्मचारी एवं अधिकारी शामिल हुए। खास बात यह रही कि प्रदर्शन में महिला बैंक कर्मचारियों ने भी उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई और पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू करने की मांग को लेकर अपनी आवाज बुलंद की।
प्रदर्शन के दौरान बैंक संगठनों के प्रतिनिधियों ने कहा कि पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू होने से कर्मचारियों को बेहतर कार्य-जीवन संतुलन का अवसर मिलेगा। उन्होंने कहा कि बैंकिंग क्षेत्र में तकनीकी सुविधाओं एवं डिजिटल सेवाओं के विस्तार के बावजूद कर्मचारियों पर कार्य का दबाव लगातार बना हुआ है। ऐसे में पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था समय की आवश्यकता है।
प्रदर्शन में पीएनबी से प्रदीप गोयल, दीपक चौधरी, अश्विनी अरोड़ा, उमाशंकर गोयल, दिलीप सिंह, रामप्रकाश गोदारा और सुधीर प्रताप शामिल हुए। बैंक ऑफ बड़ौदा से राजेश मुंजाल एवं वेद प्रकाश, यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया से आदराम साहू, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया से एसबीआई एसए रीजनल सेक्रेटरी जगप्रीत ढींगरा, जितेंद्र गुर्जर, एनसीबीई के रीजनल सेक्रेटरी डूंगर भाटी, अंकित डोडा, प्रदीप जोशी एवं गौरव चिलाना,केनरा बैंक से मोहित, नवीन एवं अंकिता सहित पूजा, आशा,सुनीता, लोचन, भागवंती एवं मुस्कान भी प्रदर्शन में मौजूद रहीं।
सहित अन्य बैंक कर्मचारी एवं अधिकारी प्रदर्शन में शामिल हुए। , RPBEU के क्षेत्रीय सचिव प्रदीप गोयल ने कहा कि बैंक कर्मचारियों की इस लंबित मांग पर सरकार को शीघ्र निर्णय लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू होने तक संगठन स्तर पर मांग को लेकर आवाज उठाई जाती रहेगी।
