
-देशभक्ति के रंग में रंगा शहर, जगह-जगह पुष्पवर्षा कर हुआ स्वागत
हनुमानगढ़। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में ष्हर घर तिरंगाष् अभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी व भाजपा नगरमण्डल हनुमानगढ़ टाउन द्वारा बुधवार को एक भव्य वाहन तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। यह रैली टाउन कि नई धान मंडी,श्री लक्ष्मीनारायण मन्दिर से शुरू होकर शहर के प्रमुख मार्गों से होती हुई जंक्शन के मुख्य बाजार भगत सिंह से भाजपा जिला कार्यालय पहुंचकर सम्पन्न हुई। वाहन रैली में पूर्व मंत्री डॉ रामप्रताप, जिलाध्यक्ष प्रमोद डेलू मुरलीधर साोनी और नगरमण्डल अध्यक्ष नितिन बंसल के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। हाथों में लहराते तिरंगे और देशभक्ति के नारों के साथ वाहन रैली का माहौल देशभक्ति से सराबोर रहा।
रैली के दौरान शहर के मुख्य मार्गों पर जगह-जगह स्थानीय नागरिकों और व्यापारियों ने पुष्पवर्षा कर तिरंगा रैली का स्वागत किया। कई स्थानों पर देशभक्ति गीतों के साथ माहौल को और भी रोमांचक बना दिया गया। लोगों ने अपने घरों और दुकानों से तिरंगा लहराकर रैली का उत्साह बढ़ाया।
पूर्व मंत्री डॉ रामप्रताप ने इस अवसर पर कहा कि ष्हर घर तिरंगाष् अभियान का उद्देश्य हर नागरिक में राष्ट्रभक्ति की भावना को और प्रगाट़ करना है। उन्होंने कहा कि तिरंगा सिर्फ एक झंडा नहीं, बल्कि भारत की आन, बान और शान का प्रतीक है, और इसे हर घर पर लहराना गर्व की बात है। जिलाध्यक्ष प्रमोद डेलू ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज में एकता, सौहार्द और देश के प्रति समर्पण का संदेश देते हैं।
नगरमण्डल अध्यक्ष नितिन बंसल ने कहा कि रैली में भाग लेने वाले प्रत्येक कार्यकर्ता ने अपने जोश और देशभक्ति से यह साबित कर दिया है कि तिरंगे के सम्मान के लिए हर भारतीय सदैव तैयार है। मुरलीधर सोनी ने भी लोगों से अपील की कि वे 15 अगस्त को अपने-अपने घरों, संस्थानों और प्रतिष्ठानों पर तिरंगा फहराएं और इस महाअभियान का हिस्सा बनें। वाहन रैली के अंत में राष्ट्रगान गाकर कार्यक्रम का समापन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ-साथ आम नागरिकों की भी उल्लेखनीय भागीदारी रही, जिससे पूरा शहर देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। पूर्व मंत्री डॉ रामप्रताप,जिलाअध्यक्ष प्रमोद डेलू,पूर्व विधायक गुरदीप सिंह शाहपीनी,पूर्व जिला प्रमुख दमयन्ती बैनीवाल,नगर मंडल अध्यक्ष नितिन बंसल, प्रशांत सिहाग,जिला महामंत्री प्रदीप ऐरी, भगवान सिंह खुड़ी, महादेव भार्गव, जुगल किशोर गौड़, आशीष पारीक,डॉ भरत भूषण शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष बलवीर बिश्नोई,विनोद वर्मा, राजपाल सिंह, विकास डोडा, चाननराम चौधरी, दिनेश शर्मा,महादेव भार्गव, जोधा सिंह, अर्जुन कंदोई, सिद्धार्थ भार्गव,अशोक खींची,प्रवीण मोदी,हरि खदरिया,जितेन्द्र मितल जीतू,नगीना बाई,शिमला महैन्दीरता,हिमांशु महर्षि,दर्शन सिंह गिल,मंहगा सिंह ढिल्लो,अजय सराफ,श्रीकृष्ण जीतू,सुभाष सियाग, लेखराम जोशी,कृष्ण स्वामी,जीतू सोनी, व अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

