जंक्शन की दुर्गा मंदिर धर्मशाला से निकली निशान यात्रा, बाबा श्याम के जयकारों से गूंजा क्षेत्र


हनुमानगढ़। श्री श्याम मित्र मंडल सेवा समिति (रजि.) के तत्वावधान में आयोजित होने वाले 20वें श्री श्याम रंगीला महोत्सव को लेकर गुरुवार को जंक्शन में निशान यात्रा निकाली गई। दुर्गा मंदिर धर्मशाला से शुरू हुई निशान यात्रा में बड़ी संख्या में श्याम भक्त शामिल हुए। श्रद्धालुओं ने हाथों में बाबा श्याम के निशान लेकर जयकारे लगाए, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। निशान यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। भक्त बाबा श्याम के भजनों और जयकारों के साथ यात्रा में शामिल हुए। समिति के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने यात्रा की व्यवस्थाओं को संभाला और श्रद्धालुओं की सुविधा का ध्यान रखा। समिति अध्यक्ष दिशु चौथवाणी ने बताया कि 20वां श्री श्याम रंगीला महोत्सव 26 सितंबर 2026 को शाम 8:15 बजे से हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में श्रीगंगानगर अंडरपास के नजदीक आयोजित किया जाएगा। महोत्सव को लेकर समिति की ओर से तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
भजन गायकों की प्रस्तुतियां रहेंगी आकर्षण
महोत्सव में 26 सितंबर को शिवम रावल, देव चुघ और शुभम बाबा श्याम के भजनों की प्रस्तुतियां देंगे। भजन संध्या के दौरान श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा सहित विभिन्न धार्मिक आयोजन भी होंगे। समिति की ओर से आयोजन को लेकर व्यापक व्यवस्थाएं की जा रही हैं। निशान यात्रा के दौरान पंकज उप्पल, दयाल सुमरानी, अनिल राठौड़, दीपक बालसरिया, अंकित शेखावत, अर्श इंदौरा, नवनीत झा, रतनदीप झा, सुंदर बंसल, राजेश गुप्ता, शिव सारस्वत, संजू छाबड़ा, दीपक तलवाडिया, अनुराग छाबड़ा, अरुण अरोड़ा, दीपक सफी, दिनेश तलवाडिया, हिमांशु गर्ग, सूरज झा, कमल असवानी, संजीव गर्ग, कैलाश पारीक, दीपू लोकवाणी, अनीश तायल, विवेक, सौरभ गर्ग, सन्नी केवलानी, गौरू गिरधर, जसप्रीत मंगा, संजय कृपलानी, पंकज चौथवानी, सन्नी छाबड़ा और जतिन छाबड़ा सहित समिति के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता व्यवस्थाओं में जुटे रहे। समिति पदाधिकारियों ने बताया कि श्री श्याम रंगीला महोत्सव को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह है और आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी कार्यकर्ता पूरी सक्रियता से तैयारियों में जुटे हुए हैं।
