गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा ने संगत से कार सेवा में सहयोग का किया आह्वान
हनुमानगढ़। गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा हनुमानगढ़ जंक्शन की ओर से गुरु घर में विशेष सेवा कार्य का आयोजन किया जा रहा है। सभा की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार भगत सिंह चौक के नजदीक रेलवे स्टेशन रोड स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा हनुमानगढ़ जंक्शन में 27 सितंबर 2026, रविवार को दरबार साहिब की छत लगाने का कार्य किया जाएगा। इस विशेष सेवा कार्य को लेकर गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी की ओर से तैयारियां की जा रही हैं। कमेटी ने क्षेत्र की समस्त संगत से कार सेवा में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है। प्रबंध कमेटी ने संगत से आग्रह किया है कि सभी श्रद्धालु 27 सितंबर को सुबह 8:30 बजे गुरुद्वारा साहिब पहुंचें और दरबार साहिब की छत लगाने की कार सेवा में अपना सहयोग दें। कमेटी ने कहा कि गुरु घर की सेवा में सहभागिता करना संगत के लिए सेवा और सौभाग्य का अवसर है।सभा की ओर से श्रद्धालुओं से निर्धारित समय पर गुरुद्वारा साहिब पहुंचकर सेवा कार्य में सहयोग करने का आह्वान किया गया है। साथ ही अधिक से अधिक संख्या में संगत की भागीदारी से इस सेवा कार्य को सफल बनाने की अपील की गई है।गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा हनुमानगढ़ जंक्शन की प्रबंध कमेटी ने क्षेत्र की संगत से सेवा कार्य में सहभागी बनने का आग्रह करते हुए सभी श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया।
