बलदेव दास बने अध्यक्ष, 10 अक्टूबर को निकलेगी कलश यात्रा, 11 को होगी घट स्थापना

हनुमानगढ़ टाउन। बरकत कॉलोनी स्थित श्री मिथिला हनुमान मंदिर परिसर में श्री दुर्गा पूजा सेवा समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में आगामी शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव के आयोजन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान समिति की नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन करते हुए विभिन्न पदों पर पदाधिकारियों की जिम्मेदारियां तय की गईं। बैठक में मौजूद समिति सदस्यों एवं कॉलोनीवासियों ने सर्वसम्मति से बलदेव दास ठेकेदार को समिति का अध्यक्ष चुना। वहीं धर्मेंद्र यादव को उपाध्यक्ष, शिवचंद यादव को कोषाध्यक्ष, कमलेश यादव को सह-कोषाध्यक्ष, दिलखुश मंडल को सचिव, सुरेश को सह-सचिव, रिंकू मिश्रा एडवोकेट को प्रवक्ता और अमित मिश्रा को सह-प्रवक्ता की जिम्मेदारी सौंपी गई। समिति के संरक्षक मंडल में अशोक गौतम, प्रमोद यादव, देवकीनंदन चौधरी, बहरु ठाकुर, कृष्ण मुरारी शास्त्री और अमरजीत चौधरी को शामिल किया गया। कार्यकारिणी के विस्तार के तहत जितेंद्र दास, सुरेश सोनी, विकास रंगीला, अनिल यादव, चंदन दास, मनोज महंतो, संदीप महंतो, रंजीत बेकरी, रामबृद्ध यादव, श्यामदास, अमर बाबा, अजय यादव, पप्पू यादव, कुलदीप मंडल और जयप्रकाश बेकरी को कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया गया।
10 अक्टूबर को कलश यात्रा, 11 को घट स्थापना
नई कार्यकारिणी के गठन के बाद आगामी दुर्गा पूजा महोत्सव की तैयारियों को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 10 अक्टूबर 2026 को क्षेत्र में भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी। इसके अगले दिन 11 अक्टूबर 2026 को विधि-विधानपूर्वक घट स्थापना कर पूजा-अनुष्ठान का शुभारंभ किया जाएगा। बैठक के अंत में नवनियुक्त पदाधिकारियों ने महोत्सव को सफल बनाने के लिए पूरी निष्ठा और श्रद्धा के साथ कार्य करने का संकल्प लिया। समिति सदस्यों ने आयोजन को भव्य रूप देने के लिए आपसी सहयोग से तैयारियां पूरी करने पर जोर दिया। बैठक में समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों के अलावा बड़ी संख्या में बरकत कॉलोनी के निवासी मौजूद रहे।
