पोस्टर प्रतियोगिता, प्रश्नोत्तरी और स्वच्छता शपथ के जरिए विद्यार्थियों को गांधीजी के विचारों से कराया परिचित

हनुमानगढ़ जंक्शन। पुलकित कॉलेज फॉर हायर एजुकेशन, हनुमानगढ़ जंक्शन में 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर विभिन्न शैक्षणिक एवं जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को महात्मा गांधी के जीवन, उनके विचारों, सत्य, अहिंसा, स्वच्छता और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक करना रहा। कार्यक्रम की शुरुआत महात्मा गांधी के चित्र पर महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. चंद्रा गुरनानी, स्टाफ सदस्यों एवं विद्यार्थियों द्वारा पुष्प अर्पित कर की गई। इसके बाद विद्यार्थियों के लिए पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने महात्मा गांधी के जीवन, सत्य-अहिंसा और स्वच्छता जैसे विषयों पर आकर्षक एवं संदेशपरक पोस्टर प्रस्तुत किए। पोस्टर प्रतियोगिता में बीए पंचम सेमेस्टर की छात्रा पूजा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बीए प्रथम सेमेस्टर की छात्रा विभा और बीए तृतीय सेमेस्टर की छात्रा कंचन संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान पर रहीं। विजेता एवं प्रतिभागी विद्यार्थियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई दी गई। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. चंद्रा गुरनानी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए महात्मा गांधी के जीवन एवं आदर्शों पर प्रकाश डाला। उन्होंने सत्य, अहिंसा, अनुशासन और स्वच्छता के महत्व को समझाते हुए विद्यार्थियों को गांधीजी के विचारों को अपने दैनिक जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर अमानत अली ने भी विद्यार्थियों को महात्
