
हनुमानगढ़। गर्मी के तेवर देखते हुए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने आमजन से विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। सीएमएचओ डॉ. नवनीत शर्मा ने चिकित्सा संस्थानों को निर्देश दिए कि राज्य, जिला स्तर एवं राष्ट्रीय आपदा प्रबंधक प्राधिकरण (नई दिल्ली), आपदा प्रबंधकन, सहायता एवं नागरिक सुरक्षा विभाग (राजस्थान, जयपुर) से मिले निर्देशों की आवश्यक रूप से पालन करें।
उन्होंने कहा कि गर्मी में शरीर में लवण व पानी अपर्याप्त होने पर विषम गर्म वातावरण में लू व तापघात से सिर का भारीपन व अत्यधिक सिरदर्द होने लगता है। इसके अलावा अधिक प्यास लगाना, शरीर में भारीपन के साथ थकावट, जी मिचलाना, सिर चकराना व शरीर का तापमान बढ़ना, पसीना आना बंद होना, मुंह का लाल हो जाना, त्वचा का सूखा होना, अत्यधिक प्यास का लगना व बेहोशी जैसी स्थिति का होना आदि लक्षण आने लगते हैं। उन्होंने बताया कि चिकित्सकीय दृष्टि से लू-तापघात के लक्षण, लवण व पानी की आवश्यकता व अनुपात विकृति के कारण होती है।
