
हनुमानगढ़। टाउन के ऐतिहासिक गुरुद्वारा सुखा सिंह महताब सिंह में अमावस्या पर श्रीअखंड पाठ के भोग डाले गए। इस मौके पर बड़ी संख्या में संगत शामिल हुई। इस दौरान गुरुद्वारे में लंगर बरताया गया। मुख्य सेवादार बाबा जोगा सिंह, बाबा जग्गा सिंह ने बताया कि क्षेत्र की सुख शांति की अरदास की गई। सुबह दस बजे गुरुद्वारा के मुख्य ग्रंथी धर्मपाल सिंह ने श्रीअखण्ड पाठ साहिब का भोग डाला। इसके बाद धार्मिक दीवान का आयोजन किया गया। कविश्री, रागी ढाडी जत्थों ने गुरु महिमा का बखान कर संगतों को निहाल किया। संगतों ने श्रीगुरु ग्रंथ साहिब के आगे मत्था टेक कर खुशहाली की कामना की।
