
हनुमानगढ़। मानव उत्थान सेवा समिति की ओर से हरित हनुमानगढ़ अभियान के तहत मातृत्व दिवस के उपलक्ष्य में रविवार को कमरानी की कल्याण भूमि में 50 पौधे ट्री गार्ड सहित लगाए गए। रविवार को ग्रामीणों व समिति सदस्यों के सहयोग से नीम, बेलपत्र, पीलकन, बरगद सहित अन्य प्रजातियों के पौधे लगाए गए। इस मौके पर ग्रामीण भी मौजूद रहे। सभी ने पौधारोपण में सहयोग किया।
इस मौके पर राजाराम कूकणा, विजय सिंह रेवाड़, दाताराम स्वामी, मन्न कुमार शर्मा, अनिल कुमार सहू, मैनपाल गेदर, लादुसिंह भाटी, सतनाम सिंह, बग्गा सिंह, बीलूराम, मनोहर लाल, ओमप्रकाश मैंबर, राजकुमार कड़वासरा आदि मौजूद थे।
