
हनुमानगढ़। सामाजिक संस्था एकता मंच ने रविवार को निराश्रित गोवंश और पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था के लिए खेली परिंडा वितरण अभियान का आगाज किया। एकता मंच जन सहयोग से जिला मुख्यालय पर पशु पक्षियों के लिए खेली और परिंडे लगाएगा।
कार्यक्रम रविवार सुबह सुरेशिया स्थित सेठ हंसराज मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता एकता मंच के उपाध्यक्ष हेमंत गोयल ने की। एकता मंच के उपाध्यक्ष एवं खेली परिंडा वितरण अभियान के प्रभारी राजेश मिड्ढा और महासचिव अश्विनी गर्ग आशु ने अभियान के बारे में जानकारी दी।
इस कार्यक्रम में अतिथि के रूप में श्री कृष्ण गौशाला समिति के अध्यक्ष शिवरतन खड़गावत, व्यापार मंडल के अध्यक्ष प्यारेलाल बंसल, गोपाल जिंदल व बीरबल जिंदल, अश्वनी नारंग, गिरधारी लाल सारस्वत, देवीलाल सारस्वत, जिला गौशाला समिति के अध्यक्ष श्री विजय कुमार रौंता, भीष्म कौशिक व जसपाल सिंह बराड़ सहित गणमान्य नागरिक मौजूद थे। इससे पहले जिला मुख्यालय पर संचालित गौशालाओं के प्रतिनिधियों का उल्लेखनीय कार्य के लिए सम्मान किया गया।
