हनुमानगढ़। नगरपरिषद आपके द्वार अभियान के तहत शनिवार को निरीक्षण की शुरूआत टाउन में सुभाष चौक से की गई। इस दौरान सुभाष चौक से जाकिर हुसैन चौक तक दुकानदारों की ओर से सड़क पर रखे अनावश्यक समान को तुरन्त प्रभाव से हटाने के भी निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान वार्ड 42 कलालों के मौहल्लों में सफाई व्यवस्था देखकर सभापति ने नागरिकों का आभार जताया।

उन्होने कहा कि केवल नगरपरिषद के कर्मचारी या अधिकारी शहर में सफाई व्यवस्था नहीं बना सकते जब तक शहर की जनता उसमें सहयोग न दें। निरीक्षण के दौरान नालियों को अवरूध कर रहे दुकानों के थड़ों को सभापति सुमित रणवां ने दुकानदारों से समझाइश कर हटाने के निर्देश दिए। चिल्ड्रन स्कूल में टावर लगाकर स्ट्रीट लाईटे, नियमित रूप से माली को पौधों की देखरेख करने के निर्देश िदए। इसी के साथ खराब पड़ी स्ट्रीट लाईटों को सही करने, नालियों में अवरोध पैदा करने वाले मकान मालिकों को तुरन्त प्रभाव से अवरोध को हटाने, सब्जी मण्डी में दुकानदारों द्वारा फैलाए जा रहे कचरे को कचरा पात्र में एकत्रित करने के लिए पाबंद किया। निरीक्षण से पहले सभापति सुमित रणवां, एक्सईएन कर्मचन्द अरोड़ा, नोडल अधिकारी देवेन्द्र कौशिक, पार्षद मनोज सैनी, मुस्ताक टाक, भूपेंद्र नेहरा, प्रेम मेघवाल, विनोद तलवाड़िया, मुकेश भार्गव, सुरंेद्र गौंद, अमजद खान, आमीन नागरा, डीपीओ आंचल फुटेला, मुख्य स्वच्छता निरीक्षक प्रेमलता पूरी, स्वच्छता निरीक्षक जगदीश सिराव, एईएन राकेश इंदलिया, जेईएन सत्यवीर कटारिया, विक्रम सिंह, जेईएन इलेक्ट्रिक कमल आदि मौजूद थे। कई जगह फुटपाथ पर रखा सामान जब्त कर ले गई नप टीम जाकिर हुसैन पार्क से लालाजी चौक तक दुकानदारों की ओर से दुकान के बाहर फुटपाथ पर सामान रखकर किए गए अतिक्रमण को हटाया गया। वहां से दुकानदारों का सामान जब्त किया। मुख्य स्वच्छता निरीक्षक प्रेमलता पुरी व जगदीश सिराव ने बताया कि समझाइश के बाद भी सामान नहीं हटाने पर दुकानों के आगे रखा सामान जब्त किया गया।
