
हनुमानगढ़। मदर्स-डे के उपलक्ष्य मे दैनिक भास्कर और रिलायबल डायग्नोस्टिक सेंटर के संयुक्त तत्वावधान में निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। इसमें महिलाओं की लिपिड प्रोफाइल, ब्लड शुगर, थायरॉइड, टीएसएच, सीबीसी, ब्लड प्रेशर सहित विभिन्न जांचे की गईं। खास बात है कि शिविर में पहुंची 51 महिलाओं की जांच में 33 की रिपोर्ट नॉर्मल आई। यानि वह सभी महिलाएं स्वस्थ पाई गईं। वहीं, 8 महिलाओं का हीमोग्लोबिन 12 ग्राम से कम पाया गया। 6 महिलाओं में थायरॉइड की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। शिविर में शामिल महिलाओं ने कहा कि कई महिलाएं आर्थिक स्थिति के कारण महंगी जांचें नहीं करवा पाती हैं लेकिन दैनिक भास्कर ने मदर्स-डे के उपलक्ष्य में यह अवसर प्रदान किया कि कोई भी महिला निशुल्क जांच करवा सकती है। इसके लिए भास्कर समूह और रिलायबल लैब के संचालक दिनेश गुप्ता व आशीष गुप्ता को साधुवाद देते हुए प्रेरणा पाहूजा, सोनिका आहूजा, रचना वाट्स, सीमा रानी आदि ने कहा कि दैनिक भास्कर में मंडे पॉजिटिव और मधुरिमा में महिलाओं के लिए पठनीय सामग्री आती है। उन्होंने शिविर में महिलाओं की सेहत की निशुल्क जांच के लिए आभार जताया। इस मौके पर पूनम, परविंद्र कौर, रतनी देवी, ज्योति, प्रियंका सिडाना, सीमा रानी, सीमा मिश्रा, कमला देवी, सुलोचना देवी, संतोष सुथार, सुमन सुथार, गिरदावरी देवी आदि महिलाएं मौजूद थीं।
