
हनुमानगढ़। श्रीविश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड राजस्थान सरकार के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार के हनुमानगढ़ आगमन पर श्रीविश्वकर्मा सामुदायिक भवन में जांगिड़ सुथार समाज समिति की ओर से उनका स्वागत किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष मांगेराम छाबड़ा ने की। समाज के लोगों ने बोर्ड अध्यक्ष का माला पहनाकर अभिनंदन किया। अध्यक्ष रामगोपाल सुथार ने समाज को एकजुट रखने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि समाज में अनेकों प्रतिभाएं है, आवश्यकता है उन्हें तराशकर उचित मंच उपलब्ध करवाने की। उन्होंने केन्द्र व राज्य सरकार की ओर से कामगार लोगों के उत्थान के लिए चला रही योजनाओं के बारें में जानकारी दी।
जांगिड़ सुथार समाज शिक्षा समिति अध्यक्ष किशनलाल बरड़वा, रावतसर के अध्यक्ष जयप्रकाश माकड़, टिब्बी नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि कुलवंत टिंड, हीरालाल जांगिड़ ने अध्यक्ष का स्मृति चिन्ह व शॉल ओढाकर अभिनंदन किया। इस मौके पर संरक्षक हरीराम मायल, भंवरलाल जाला, मनीराम बरड़वा, किशन कुमार कासलिवाल, मनीष जांगिड़, बेगराज खाती, गोपीराम नागल, भानीराम मायल, बृजलाल सुथार, अशोक सुथार, ओमप्रकाश पाटोदिया, दीपक खाती, ओमप्रकाश नागल, बाबूलाल बैंस, नरसीराम जालवाल, बजरंग माकड़, सत्यप्रकाश जांगिड़, प्रहलाद जांगिड़, कालूराम मायल, कैलाश धामू आदि मौजूद थे। मंच संचालन रामनिवास मांडण ने किया।
