
हनुमानगढ़। नगरपरिषद आपके द्वार कार्यक्रम के तहत सोमवार को सुबह 7 बजे से वार्ड की गलियों का निरीक्षण सभापति सुमित रणवां के नेतृत्व में किया गया। जंक्शन लाल चौक से शुरू होकर अरोड़वंश धर्मशाला, भट्टा कॉलोनी, अंडर पास की विभिन्न गलियों में निरीक्षण किया गया। इस दौरान मुख्य रूप से नालियों के ऊपर दुकानदारों द्वारा किए गए अतिक्रमण, मीट की दुकानों का कचरा नालों में फेंकने की समस्या सहित अन्य समस्याएं सामने आई।
सभापति सुमित रणवां ने तुरंत प्रभाव से दुकानदारों को नालियों के ऊपर से अतिक्रमण हटाने एवं मीट के दुकानदारों को मीट का कचरा नालियों में ना फेंकने और ऑटो टिपर के कचरा पात्र में फेंकने के लिए पाबंद किया गया। सभापति ने अन्य समस्याओं का संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। वार्ड 12 के लोगों ने पार्षद तरुण विजय के नेतृत्व में सभापति द्वारा चलाए गए अभियान की सराहना करते हुए माला पहनाकर अभिनंदन किया। सभापति ने कहा कि निरीक्षण के बाद प्रत्येक वार्ड में वार्डसभा कर प्रगति रिपोर्ट संबंधित अधिकारियों से मांगी जाएगी। उन्होंने कहा कि निरीक्षण के दौरान आ रही समस्याओं के लिए मॉनिटरिंग कमेटी का गठन किया गया है।
जिसमें नोड़ल अधिकारी देवेंद्र कौशिक व डीपीएम आंचल फुटेला को शिकायतों के निस्तारण की मॉनिटरिंग करने के लिए निर्देशित किया गया है। इस मौके पर पार्षद बलराज दानेवालिया, मनोज सैनी, नारायण नायक, लाली सिद्धू, मुख्य स्वच्छता निरीक्षक रमनदीप कौर, जगदीश सिराव, एईएन वेद सहारण, जेईएन प्रेमदास, जेईएन आनंद कुमार, जेटीए रघुवीर मीणा आदि मौजूद थे।
