
हनुमानगढ़ । महान क्रांतिकारी शहीद उधमसिंह के 84वें बलिदान दिवस के मौके पर बुधवार को कबोज समाज महासमिति की ओर से टाउन में शहीद उधमसिंह चौक पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। महासमिति जिलाध्यक्ष रविन्द्रपाल सिंह की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में मुय अतिथि के रूप में नगर परिषद सभापति सुमित रणवां ने शिरकत की। विशिष्ट अतिथि एडवोकेट शंकर सोनी व कपूरसिंह थे। कार्यक्रम की शुरुआत में अतिथियों सहित समाज के पदाधिकारियों व सदस्यों ने शहीद उधमसिंह की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। सभी ने शहीद के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वताओं ने कहा कि आज के युवा नशे की गर्त में धंस रहे हैं। युवाओं को शहीद उधमसिंह जैसे क्रांतिकारियों से प्रेरणा लेकर अपने देश-समाज के लिए कुछ करना चाहिए। शहीद उधमसिंह को सच्ची श्रद्धांजलि तभी होगी जब हम उनके विचारों पर चलेंगे। उन्होंने कहा कि शहीद उधमसिंह जाति, धर्म, नस्ल, रंग के आधार पर भेदभाव के विरोधी थे। वे एक ऐसे समाज की स्थापना करना चाहते थे जहां पर सभी को आर्थिक, राजनीतिक, सामाजिक मौके समान मिलें। हमें उनके विचारों से प्रेरणा लेकर उनके बताए मार्ग पर चलना चाहिए। कार्यक्रम में महासमिति उपाध्यक्ष अमरजीत सिंह, कोषाध्यक्ष हरविन्द्र सिंह, सहसचिव कृपाल सिंह थिंद, हरविन्द्र सिंह कोडा, चरण सिंह, गुरदयाल सिंह, बलदेव सिंह, रवनीत सिंह जोसन, रणजीत सिंह जोसन, आत्मासिंह, जरनैल सिंह, युधिष्ठर , मेजर सिंह, अजय सराफ, संजय जैन, प्रकाश जैन, डॉ. बीके चावला, मास्टर सुखविन्द्र सिंह रतनपाल, राजविन्द्र सिंह, आदि मौजूद रहे।
