
कार्यक्रम में यह रहे मौजूद इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष देवेंद्र पारीक, पूर्व पालिकाध्यक्ष संतोष बंसल, अमरसिंह राठौड़, नगरपरिषद आयुक्त सुरेंद्र सिंह यादव, फूडग्रेन के पूर्व अध्यक्ष संतराम जिंदल, वैश्य समाज के जिलाध्यक्ष बालकिशन गोल्याण, फूडग्रेन अध्यक्ष नरोतम सिंगला, पूर्व उपसभापति नगीना बाई, पार्षद मनोज सैनी, गुरदीप सिंह बराड़, सुरेंद्र गोंद,रणजीत कौर, विक्की बराड़, गुरदीप चहल, पार्षद संतोष बंसल, राधेश्याम गोदारा, सुनील अमलानी, मंजू रणवा, सिंगाराम, अशोक गोरी, प्रमोद सोनी, राजेंद्र चौधरी, मुकेश भार्गव, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष प्रकाश तंवर, गजेंद्र सिंह शेखावत, अशोक गौरी, रिटायर्ड एक्सईएन सुभाष बंसल, एक्सईएन रामप्रसाद मीणा, जेईएन मेघराज, प्रेमदास, सत्यवीर कटारिया सहित पार्षदगण व शहर के गणमान्य नागरिक मौजूद थे। जेईएन सत्यवीर कटारिया ने बताया कि करीब साढ़े 6 बीघा भूमि में फैला राजा कोठी परिसर आस-पास की सड़कों से करीब 3 से 4 फीट नीचा था एवं पुराने जर्जर क्वार्टर बने हुए थे जिन्हें यहां से हटाया गया।
वहीं, मिट्टी भराव करवाकर, चारदीवारी करके अन्दर की तरफ डबल ट्रैक करके बनवाया गया। इसमें आधारभूत सुविधाओं युक्त पार्क के साथ ही बच्चों के लिए मनोरंजन के लिए झूले, साउंड सिस्टम, सीसीटीवी कैमरे व चारों कोनों पर गेट, टॉयलेट, गार्ड रूम व कैंटीन का निर्माण करवाया गया। चारदीवारी पर योग, स्वच्छता, नशा मुक्ति और भारतीय व राजस्थानी संस्कृति आधारित पेंटिंग करवाई गई है। बारिश के दौरान समस्या नहीं आए इसलिए यहां पर वाटर हार्वेस्टिंग के साथ वर्षा जल के सदुपयोग की व्यवस्था की गई है। इस प्रोजेक्ट पर 3 करोड़ 60 लाख रुपए की लागत आई है। भास्कर संवाददाता। हनुमानगढ़ टाउन में बीकानेर रियासतकाल के महाराजा गंगासिंह के समय की राजा कोठी परिसर में नवनिर्मित पार्क का लोकार्पण मंगलवार शाम को विधायक गणेशराज बंसल, सभापति सुमित रणवां, पार्षद असलम टाक, पार्षद रेखा-मुकेश भार्गव व पार्षद रहीसा बानो व तरूण विजय सहित जनप्रतिनिधियों ने संयुक्त रूप से किया। खास बात है कि राजा कोठी में रात के समय जहां अंधेरे में जाने से लोग डरते थे वहां रोशनी की चकाचौंध के बीच आधुनिक पार्क को देखने के लिए लोग उत्साहित नजर आए। विधायक गणेशराज बंसल ने इस मौके पर कहा कि टाउन को दूसरे बड़े पार्क की सौगात दी गई है। टाउन में सैंट्रल पार्क के बाद यह दूसरा बड़ा पार्क है जिससे लोगों को सुकून मिलेगा। विकास कार्य मेरी प्राथमिकता रही है और रहेगी। विकास कार्यों में धन की कमी नहीं आने दी जाएगी। टाउन में बिजली आपूर्ति की समस्या भी जल्द हल की जाएगी।
इसके लिए रेलवे लाइन पार नई आबादी, इंदिरा कॉलोनी और पारीक कॉलोनी व वार्ड 44 में दशहरा ग्राउंड के आसपास जीएसएस स्वीकृत करवाए जाएंगे ताकि इन एरिया में निर्बाध बिजली आपूर्ति में समस्या नहीं आए। सभापति सुमित रणवां ने कहा कि राजा कोठी पार्क में महाराजा गंगा सिंह से जुड़े गौरवशाली इतिहास को दर्शाने के लिए म्यूजियम और दूररदाज के लोग भी यहां आएं इसलिए प्री वेडिंग शूट पॉइंट का काम भी जल्द पूरा करवाया जाएगा। इस पार्क से वार्ड 43, 44 व 42 सहित आसपास शहरवासियों को भी बड़ी राहत मिलेगी।
विधायक व सभापति ने राजा कोठी पार्क के नक्शा डिजायन के लिए रिटायर्ड एक्सईएन सुभाष बंसल की सराहना करते हुए आभार जताया। वार्ड 43 के सतीश कटारिया, गुरप्रीतसिंह, पप्पू छाबड़ा, अंकित छाबड़ा, राधेश्याम नागपाल, डेजी छाबड़ा, पंकज, हरदीप, देवकीनंदन महर्षि आदि ने विधायक, सभापति और पार्षद तरुण विजय का अभिनंदन किया।
