हनुमानगढ़ जिला मुख्यालय स्थित बेबी हैप्पी मॉडर्न पीजी कॉलेज खेल ग्राउंड में भटनेर किंग्स क्लब की ओर से भटनेर प्रीमियर लीग यानी बीपीएल-5 का धमाकेदार आगाज हुआ। मुख्य अतिथि जिला पुलिस अधीक्षक अरशद अली ने खिलाड़ियों और मौजूदा नागरिकों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई। उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता विधायक गणेशराज बंसल ने की। विशिष्ट अतिथि के तौर पर सभापति सुमित रणवां, प्राइवेट कॉलेज एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष तरुण विजय, ब्रांड एंबेसडर अर्जुन अवार्डी जगसीर सिंह, व्यापारी नेता बालकिशन गोल्याण, एनएम लॉ कॉलेज प्रबंध समिति डायरेक्टर अमित माहेश्वरी, जिला कांग्रेस कमेटी के संगठन महासचिव गुरमीत चंदड़ा, वरिष्ठ पत्रकार मनोज गोयल, राजकुमार, वीरेंद्र सिंह आदि ने शिरकत की। रोहित और प्रगट सुपर स्टार्स व रवि और विशाल नाइट राइडर्स के बीच उद्घाटन मैच हुआ।