
हनुमानगढ़। मकर संक्रांति का त्योहार जिले में उल्लास पूर्वक मनाया गया। जहां एक और पूरे दिन दान-पुण्य का दौर चला वहीं युवाओं ने पतंग उड़ाकर इस त्योहार को मनाया। जिला मुख्यालय पर एक जगह हुई पतंगबाजी की प्रतियोगिता में छात्राओं ने पतंग उड़ाकर त्योहार का आनंद उठाया।
