
रावतसर। निकट गांव ढडेला के समाजसेवी रणजीत सिंह कड़वासरा (से.नि.a अधिशासी अभियंता) पुत्र रामपत राम कड़वासरा ने आज श्री राधा कृष्ण गौशाला समिति ढंढेला में अपनी माता जी स्व. श्रीमती मोहनी देवी की मधुर स्मृति में एक कमरे के निर्माण हेतु नींव रखी। गौशाला कमेटी दानदाता के उाम स्वास्थ्य एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना करती हैं। इस अवसर पर नत्थूराम कड़वासरा, रामपत राम, नत्थूराम, अमीलाल, दलीप कृष्ण लाल, हंसराज, जगदीश, राजेन्द्र प्रसाद, हाकम राम, महावीर नांदेवाल, कृष्णलाल बेरड़ बागाराम पूनिया एवं गौशाला प्रबन्धक सुशील भाभू एवं गाँव के गणमान्य लोग मौजूद रहे।
