

हनुमानगढ़ । जंशन में अग्रवाल समाज समिति (रजि.) द्वारा भव्य होली स्नेह मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम जंशन अग्रसेन भवन में संपन्न हुआ, जिसमें समाज के गणमान्य सदस्यों ने भाग लिया। समारोह का मुय उद्देश्य समाज के लोगों को आपस में जोडऩा, होली के त्योहार की खुशियों को साझा करना और समाज में एकता एवं सद्भाव को बढ़ावा देना था। समारोह में मुय अतिथि गोसेवक व समाजसेवी इन्द्र हिसारिया उपस्थित रहे। इसके अलावा, कार्यक्रम अध्यक्ष कानचंद गोयल (समाजसेवी), विशिष्ट अतिथि एडवोकेट राजकुमार बंसल (समाजसेवी), एडवोकेट जे.पी. गर्ग (समाजसेवी) और एडवोकेट ओम प्रकाश अग्रवाल (समाजसेवी) ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। अतिथियों ने समाज के लोगों को एकता और सहयोग के महत्व पर प्रेरणादायक विचार प्रस्तुत किए। समारोह में हास्य एवं व्यंग्य से भरपूर प्रस्तुतियां भी दी गईं। प्रयात कॉमेडियन एवं मिमिक्री कलाकार राकेश लोहारा और मदन कॉमेडियन (पल्लू) ने अपनी शानदार प्रस्तुति से सभी को हंसी के रंग में रंग दिया। उनके हास्य-व्यंग्य और चुटीले संवादों ने उपस्थित जनसमुदाय को खूब गुदगुदाया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रंखला में नमस्ते आर्टिस्ट यूजिक बैंड द्वारा चंग धमाल की विशेष प्रस्तुति दी गई, जो दर्शकों के आकर्षण का केंद्र बनी। साथ ही, अनिल तिलकधारी झांकी ग्रुप (हिसार, हरियाणा) द्वारा भव्य और मनमोहक झांकियों का प्रदर्शन किया गया। इन झांकियों ने होली के पारंपरिक महत्व को उजागर किया और भक्तिमय माहौल का निर्माण किया। अग्रवाल समाज समिति के अध्यक्ष गणेश राज बंसल ने अपने संबोधन में कहा कि समाज की शक्ति उसकी एकता में निहित होती है। उन्होंने सभी समाज के सदस्यों से अपील की कि वे हर त्योहार को पारिवारिक त्योहार की तरह मिल-जुलकर मनाएं और सामाजिक गतिविधियों में बढ़- चढक़र भाग लें। समिति के सचिव अमरनाथ सिंगला ने वर्षभर की गतिविधियों की जानकारी साझा की। उन्होंने समाज के विद्यार्थियों की शिक्षा में किए गए सहयोग, जरूरतमंदों की सहायता, समाज सुधार के लिए किए गए कार्यों और भविष्य की योजनाओं का विस्तृत यौरा प्रस्तुत किया। उन्होंने समाज के लोगों को एकजुट रहने, शिक्षा और सामाजिक विकास में योगदान देने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों का समान किया गया और समिति की ओर से उनका धन्यवाद ज्ञापित किया गया। समाज के सभी वर्गों की भागीदारी से यह आयोजन सफल रहा और सभी ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। राधा कृष्ण एवं खाटू श्याम की झांकी के संग फूलों की होली खेली गई। मंच का संचालन गोपाल कृष्ण जिंदल एवं मोहित बलाडिया द्वारा किया गया। अतिथियों ने कहा कि उक्त भव्य आयोजन ने समाज के लोगों को आपस में जोडऩे और सांस्कृतिक विरासत को सहेजने का कार्य किया। इस मौके पर समिति के अध्यक्ष विधायक गणेशराज बंसल, सचिव अमरनाथ सिंगला, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मोहित बलाडिया, सहसचिव प्रिंस गर्ग, कोषाध्यक्ष देवेन्द्र बंसल डिपल, प्रचारमंत्री गोपाल जिन्दल, विधि मंत्री अरूण अग्रवाल, कार्यकारणी सदस्य प्रवीण गोयल, महिला समिति अध्यक्ष सुनीता अग्रवाल, उपाध्यक्ष कमलेश गर्ग, सचिव मोनिका जिंदल, सहसचिव मनीषासिंगला, संगठन मंत्री वनिता सिंगला, विधि मंत्री सरोज अग्रवाल, सांस्कृतिक मंत्री रेखा बंसल, राज मिाल, मीना गर्ग, संतोष बंसल, रिनू बंसल, देवेंद्र अग्रवाल, जगदीश अग्रवाल, मथरदास बंसल, मनोज गोयल, अशोक गर्ग, रमेश गर्ग, विजय बलाडिय़ा सहित समस्त समाज के अन्य सदस्य मौजूद थे।
