
हनुमानगढ़ ।मकान की कीमत 81 लाख 61 हजार 400 रुपए आंकी जिले में तलवाड़ा झील थाना क्षेत्र के गांव सिलवाला कलां में मादक पदार्थों की तस्करी बिक्री सहित अन्य अपराधों में शामिल पिता और दो पुत्रों के आलीशान मकान को पुलिस ने एनडीपीएस एट की धारा 68-एफ के तहत आज फ्रीज कर दिया। पुलिस अधीक्षक अरशद अली ने बताया कि गांव सिलवाला निवासी तारासिंह राय शसिख तथा उसके दो पुत्रों स्वराजसिंह व अमरीकसिंह उर्फ अमीरदा के विरुद्ध मादक पदार्थों की तस्करी तथा बिक्री और अन्य अपराधों के अनेक मामले विभिन्न थानों में दर्ज हैं। इस परिवार के गांव सिलवाला कलां में 5508 वर्ग फीट के भूखंड में 1150 वर्ग फीट में बने मकान को आज एनडीपीएस एट की धारा 68-एफ के तहत फ्रीज कर दिया गया।इस मकान की कीमत 81 लाख 61 हजार 400 आंकी की गई है। पुलिस का मानना है कि यह मकान अवैध रूप से मादक पदार्थों की तस्करी से अर्जित राशि से बनाया गया है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि 12 नवंबर 2021 को तलवाड़ा थाना में तत्कालीन प्रभारी सीआई भूपसिंह ने अमरीकसिंह रायसिख (21) को 500 ग्राम स्मैक (चिट्टा) समेत गिरतार किया था। इस मामले में पूछताछ करने पर उजागर हुआ कि अमितसिंह अपने भाई स्वराजसिंह के साथ मिलकर समय का धंधा करता है। तब से स्वराजसिंह फरार चल रहा था।उसे विगत दिवस गिरतार कर जेल भिजवाया गया। पुलिस अधीक्षक के मुताबिक 28 वर्षीय स्वराजसिंह के विरुद्ध एनडीपीएस एट के सात मुकदमे दर्ज हैं। इसके अलावा अवैध शराब रखने, लूटपाट और हत्या के प्रयास के भी तीन प्रकरण दर्ज हैं। तारासिंह के विरुद्ध भी एनडीपीएस एट के दो तथा आबकारी अधिनियम के दो मामले दर्ज हैं। उसके दूसरे बेटे अंग्रेजसिंह के विरुद्ध एनडीपीएस एट के पांच मुकदमे दर्ज हैं। इसी प्रकार उसके एक और बेटे सतपाल उर्फ पाल के विरुद्ध भी चार तथा अमरीकसिंह उर्फ अमीरदा के विरुद्ध एनडीपीएस एट के छह मामले दर्ज हैं। तलवाड़ा थाना प्रभारी सब इंस्पेटर रजनदीपकौर ने आज हनुमानगढ़ सेटर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जनेश तंवर और संगरिया के डीएसपी करणसिंह के सुपरविजन में तारासिंह और उसके दो पुत्रों स्वराजसिंह व अमरीकसिंह के उक्त मकान को फ्रीज करने की कार्यवाही की।
