
हनुमानगढ़। जंशन स्थित श्री गोविंद धाम गौशाला में शुक्रवार को होली महोत्सव मनाया गया। गौशाला में आयोजित कार्यक्रम में काफी संया में नागरिकों ने हिस्सा लिया। महोत्सव में वृंदावन से आए कलाकारों ने कान्हा के भजनों पर नृत्य किया। इस दौरान शहर के लोगों ने फूल व गुलाल से होली खेलकर एक-दूसरे को बधाई दी। सर्वप्रथम गौशाला के राधा-कृष्ण मंदिर में माथा टेका। इसके बाद गुलाल व फूलों की होली खेली। कार्यक्रम में बच्चों ने भी उत्साह से हिस्सा लिया। इस मौके पर रोहित अग्रवाल, वीरेन्द्र गोयल, लवली चावला, मनीष बारा, सौरभ जिन्दल, जैकी अग्रवाल, रोहित अग्रवाल, बीरबल जिन्दल, गोपाल जिन्दल, महावीर जांगिड़, विजय जांगिड़, रामकुमार, सुल्तान सहू सहित अन्य सदस्य मौजूद थे। इस मौके पर पुलिस प्रशासन का सहयोग भी रहा।
