
हनुमानगढ़ । स्थानीय डॉ.अम्बेडकर विहार में अंबेडकर संघ के अध्यक्ष राधेश्याम की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन कर डॉ.बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर की 134 वीं जयंती समारोह को लेकर विचार विमर्श किया गया। बैठक में 14 अप्रेल को एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम करने का निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया । कार्यक्रम में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति की शिक्षा, सामाजिक क्षेत्र, प्रतियोगी परीक्षाओं में चयनित, खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रतिभाओं को सम्मानित करने का निर्णय लिया गया। बैठक मे संघ के अध्यक्ष राधेश्याम ने अम्बेडकर विहार को विकसित करने व नव निर्माण से संबंधित अपने प्रस्ताव रखे। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अलग- अलग कमेटियों का गठन किया गया। बैठक में हरीराम मीणा, भगवानाराम बसेर, चन्द्रप्रकाश बालाण, सत्यपाल मंडाड परलीका शिवभगवान डिगवाल, राकेश बावरी, हरदत्त फूलवाडिया, ताराचंद सांसी, दलीप बीबान, रतन लाल रेगर, भागीरथ कडेला, आलोक बीबान, लीलाधर रेगर, मुकेश नायक, किशनलाल गोधा, संतलाल शक्रवाल, दीपक रेगर, सुभाष बरोड़, अमित कासोटिया, मंदीप बुरट, पंकज न्योल, भीमराज चौहान, मनोज मौर्या, सुशील चौहान, सुमित डिगवाल आदि ने विचार व्यक्त किये।
