
हनुमानगढ़ । महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और उनके वितीय प्रबंधन को सरल करने के उद्देश्य से इलेक्ट्रोनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा स्वीकृत ‘स्मार्ट रिद्धी’ ऐप के बारे में जागरूकता शिविर टाउन की मुखर्जी कॉलोनी में लगाया गया। उक्त ऐह्रश्वप महिलाओं को छोटीछोटी बचत से बड़ी राशि संचित करने में सहायता करेगा। इस ऐप के माध्यम से महिलाएं न केवल अपने दैनिक खर्चों का लेखाजो खा रख सकेंगी, बल्कि सरकारी योजनाओं की सुविधाओं का भी लाभ उठा सकेंगी। कार्यक्रम के दौरान संस्थापक व वितीय विशेषज्ञ प्रतिभा पारीक ने महिलाओं को बचत के बारे में जागरूक करते हुए कहा कि रिटायरमेंट ह्रश्वलानिंग की आवश्यकता पर जागरूक किया। उन्होंने बताया कि घर चलाने के दौरान महिलाएं यदि थोड़ी-थोड़ी राशि नियमित रूप से बचाएं तो लंबे समय में यह एक बड़ी धनराशि में परिवर्तित हो सकती है, जो उनके भविष्य को सुरक्षित बनाएगी। उन्होंने उदाहरण देते हुए समझाया कि कैसे महिलाएं अपने रोजमर्रा के खर्चों पर नियंत्रण रखते हुए अतिरिक्त खर्चों को कम कर सकती हैं और उस राशि को बचत के रूप में रख सकती हैं। इस ऐप के माध्यम से वे अपनी बचत को योजनाबद्ध तरीके से प्रबंधित कर सकेंगी और आवश्यकतानुसार विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ भी उठा सकेंगी। ऐह्रश्वप में केंद्र व राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराई गई है, ताकि महिलाएं इनका लाभ उठा सकें। महिलाएं अपने दैनिक और मासिक खर्चों का रिकॉर्ड रखकर अपनी बचत की योजना बना सकती हैं। ऐप महिलाओं को रिटायरमेंट के बाद वितीय स्वतंत्रता बनाए रखने में मदद करेगा। प्रतिभा पारीक ने महिलाओं को ‘स्मार्ट रिद्धी’ ऐप का व्यावहारिक उपयोग भी सिखाया। उन्होंने बताया कि यह ऐप कैसे काम करता है और महिलाएं इसे अपने रोजमर्रा के जीवन में कैसे अपना सकती हैं। कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं ने ऐप की सुविधाओं में गहरी रुचि दिखाई और इसे अपनाने की इच्छा व्यक्त की। कार्यक्रम के अंत में महिलाओं ने वितीय जागरूकता के इस अभियान की सराहना की और इसे अपने जीवन में शामिल करने का संकल्प लिया। यह ऐप न केवल महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाएगा बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर बनने की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम उठाने में मदद करेगा।
