
हनुमानगढ़। शहीद विंग कमाण्डर राजेन्द्र गोदारा की द्वितीय पुण्यतिथि पर सोमवार को गांव धोलीपाल में द्वितीय शहीद विंग कमाण्डर की स्मृति में लगाया रक्तदान शिविर शिविर लगाया गया। ग्रामीणों की ओर से आयोजित शिविर में रक्तदाताओ ने उत्साह के साथ हिस्सा लेते हुए रक्तदान कर शहीद विंग कमाण्डर को श्रद्धासुमन अर्पित किए। शिविर में भटनेर क्लब हनुमानगढ़ लड बैंक की टीम ने रक्त संग्रहण का कार्य किया। शिविर में दोपहर तक करीब 300 यूनिट रक्त संग्रहित हो चुका था। शिविर के उद्घाटन मौके पर गणमान्य नागरिकों ने कहा कि आपके रत की बूंदें किसी परिवार में खुशियां ला सकती हैं। आपके रक्त की बूंदें किसी को जीवनदान दे सकती हैं। उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रहकर इस तरह के कार्यां में बढ़-चढक़र हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया।
