
श्री गंगानगर ।विश्व की सबसे बड़ी समाजसेवी संस्था लॉयन्स क्लब इंटरनेशनल 3233-ई-1 से सम्बद्ध लॉयन्स क्लब श्रीगंगानगर ‘विकास’ द्वारा पारिवारिक स्नेह मिलन एवं आधिकारिक यात्रा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम संयोजक लॉयन अनिता-रमेश बलाना ने बताया कि एफ ब्लॉक में आयोजित कार्यक्रम में सर्वप्रथम लॉयन नवी आहुजा ने अध्यक्ष लॉयन सरिता अरोड़ा को लॉयनवाद का प्रतीक कॉलर पहनाई तथा सीएमडी पूर्व रीजन चेयरमैन लॉयन विनोद सेठी द्वारा सबका स्वागत- अभिनंदन किया गया। विश्व शांति के लिए लॉयन अनिता बलाना द्वारा ध्वज वंदना की गई। इस कार्यक्रम में सीएमडी लॉयन विनोद सेठी, अध्यक्ष लॉयन सविता अरोड़ा, सचिव लॉयन रिंकू चावला तथा कोषाध्यक्ष लॉयन नीरू अनेजा द्वारा प्रांतपाल पीएमजेएफ लॉयन सुनील अरोड़ा, रीजन चेयरमैन एमजेएफ लॉयन नरेन्द्र भठेजा तथा जोन चेयरमैन लॉयन श्याम सिंगला को फूलमालाएं पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह, फूलों का गुलदस्ता व उपहार भेंटकर अभिनंदन-सम्मान किया गया। सचिव लॉयन रिंकू चावला ने सचिवीय प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए वर्षभर सामाजिक सरोकारों में अग्रणी भूमिका निभाते हुए आयोजित सेवा गतिविधियों की जानकारी दी। प्रांतपाल पीमजेएफ लॉयन सुनील अरोड़ा ने अपने वक्तव्य में लॉयन्स क्लब विकास को सेवा कार्य में अग्रणी बताया। रीजन चेयरमैन तथा जोन चेयरमैन सहित समस्त वक्ताओं ने लॉयन्स क्लब द्वारा पीडि़त मानवता के उत्थान के लिए किए जा रहे सेवा कार्यों की भरपूर सराहना की तथा क्लब को अन्तर्राष्ट्रीय पिन से सम्मानित किया। कार्यक्रम में लॉयन ब्रह्म भाटिया को हस्तरेखा व ज्योतिष विज्ञान में विशेष उपलब्धियों के लिए डॉ. ब्रह्म भाटिया को सम्मानित किया गया। इस मौके पर प्रांतपाल पीएमजेएफ लॉयन सुनील अरोड़ा, रीजन चेयरमैन एमजेएफ लॉयन नरेन्द्र भठेजा तथा जोन चेयरमैन लॉयन श्याम सिंगला की अधिकारिक यात्रा सम्पन करवाई गई। सफल आयोजन के लिए एमजेएफ लॉयन संदीप अनेजा ने सबका आभार व्यक्त किया। शानदार मंच संचालन लॉयन पारूल भाटिया ने किया। कार्यक्रम के अंत में सभी ने सामूहिक प्रीतिभोज का लुत्फ उठाया। इस कार्यक्रम के पश्चात् प्रांतीय संदेश ‘आओ खुशियां बांटेज्’ संदेश के तहत गणगौर नगर स्थित आंगनबाड़ी केन्द्र 29- बी में नन्हे-मुन्ने बच्चों को स्टेशनरी किट का वितरण किया गया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता रजनी धमीजा ने स्टेशनरी किट वितरण के लिए सबका आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर डिस्ट्रिक्ट कॉर्डिनेटर एमजेएफ लॉयन ओपी मंगल, स्पेशल एग्जीक्युटीव् ऑफिसर पीएमजेएफ लॉयन नरेन्द्र चांगिया, एमजेएफ लॉयन प्रमोद खारीवाल, लॉयन अमरनवी आहुजा, लॉयन डॉ. ब्रह्मपारू ल भाटिया, एमजेएफ लॉयन संदीप-नीरू अनेजा, लॉयन रूचिका चुघ, लॉयन जागृति- ईशपुन्यानी, लॉयन रिंकू-सतीश चावला, लॉयन डॉ. सरिता उपनेजा, लॉयन पवन-अंजू नारंग, लॉयन स्वर्णा-अशोक कोठारी, लॉयन सुनीता-विनोद सेठी, लॉयन नताशा कटारिया, लॉयन सुनीता धमीजा सहित सहित लॉयन्स क्लब श्रीगंगानगर विकास पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।
