लगभग 1400 विद्यार्थियों का रजिस्ट्रेशन

हनुमानगढ़ । अग्रणी भारतीय शिक्षा समूह फिजिक्सवाला हनुमानगढ़ में सबसे बड़ी छात्रवृति परीक्षा, पी.डब्ल्यू.एस.ए.टी (स्कॉलरशिप कॉमन एडमिशन टेस्ट) का ऑनलाइन एग्जाम आज सुबह 9 बजे शुभारम्भ होगा। जो अपने शैक्षिक पहुंच में क्रांतिकारी बदलाव लाने के लिए तैयार है। फिजिक्सवाला हनुमानगढ़ का उद्देश्य जो छात्र अपने डॉक्टर और इंजीनियर बनने के सपने को पूरा करने के लिए कोटा और सीकर जाते थे। अब यहीं बेहतरीन विश्वस्तरीय फेकल्टी के द्वारा हनुमानगढ़ में ही मार्गदर्शन मिलेगा। फिजिक्सवाला हनुमानगढ़ ने एक ध्यान में कहा कि इस पहल का उद्देश्य नीट-यूजी और आईआईटी-जेईई परीक्षाओं में उत्कृष्टता प्राप्त करने के इच्छुक छात्रों की मदद करना है। जिससे उन्हें गुणवतता वाली शिक्षा और विशेषज्ञों का मार्गदर्शन प्रदान किया जा सके। पीडब्ल्यू सेट के लिए ऑनलाइन पंजीकरण आज भी खुला रहेगा। फिजिक्सवाला हनुमानगढ़ ने कहा कि यह कार्यक्रम कक्षा 9 से 12वीं तक के छात्रों के लिए खुला है। जिसमें पीसीएम/पीसीबी समूह शामिल है। जो व्यापक समावेश के साथ सुनिश्चत करता है, महत्वपूर्ण बात यह है कि इसमें कोई परीक्षा पंजीकरण शुल्क नहीं है।
