लायंस क्लब श्री गंगानगर की नयी कार्यकारणी का गठन


श्रीगंगानगर। लायंस क्लब श्री गंगानगर की 2025-26 के लिए कार्यकारणी का गठन किया गया है। नॉमिनीशन कमेटी टीम के चेयरमैन अजय प्रकाश मित्तल, सदस्य विवेक आहूजा एवं महेंद्र बंसल ने बताया कि अजनीश गोयल को अध्यक्ष, डॉ सौरभ अग्रवाल को सचिव, ज्योति अग्रवाल को क्लब का कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया है.
अंकित जैन, गौरव मित्तल एवं गौरव अरोड़ा को उपाध्यक्ष का पदभार दिया गया।
अजनीश गोयल हनुमानगढ़ श्रीगंगानगर के सुप्रसिद्ध आर्किटेक्ट है उनके द्वारा होटल मॉल घर और शॉप्स का डिजाइनिंग का कार्य किया जा रहा है ।
दिनकर बंसल को सह सचिव, रविंद्र अग्रवाल को जन सम्पर्क अधिकारी, राजकुमार गुप्ता को टेल ट्विस्टर, मनीष गर्ग को टैमर बनाया गया है। अनुपमा आहूजा को मेम्बरशिप कमेटी की चेयरपर्सन होंगी। निदेशक मंडल मेँ सतीश जसूजा, जसवंत सिँह धीगड़ा, राकेश गुप्ता, अनुज गर्ग, डॉ तपिश गर्ग, नरेश वधवा, विष्णु अग्रवाल, योगेश जिंदल, नंदलाल गणेशगढ़िया, लायन राजेश जैन सतीश अग्रवाल तथा सलाहाकार मंडल में लायन बलवीर सिंह गहलोत, डॉ नरेश पेडीवाल, विजय भोला, जागीर फार्मा, विवेक आहूजा,पवन मित्तल, महेन्दर बंसल, विपिन सिद्ध, विमल गोळ्यान, अमित राजपाल, सतीश अरोड़ा को लिया गया है.
क्लब के सुचारु संचालन हेतु क्लब एडमिनिस्ट्रेशन चेयरमैन पुरषोत्तम गोयल, कोर्डिनेटर लायन बनवारी लाल गोयल, मार्केटिंग चेयरमैन नरेश बड़ोपलिया, परमानेंट प्रोजेक्ट चेयरमैन योगेश लीला, एजुकेशन कमेटी चेयरमैन जीतसिंह खनुजा, हॉल कमेटी चेयरमैन अजय प्रकाश मित्तल, फेलोशिप कमेटी चेयरमैन गौरव गोयल एवं एंटरटेनमेंट कमेटी चेयरमैन प्रदीप मित्तल को बनाया गया है।
