
हनुमानगढ़ | शनिवार को विद्यालय में राजस्थान राज्य भारत स्काउट एण्ड गाइड स्थानीय संघ टिब्बी की स्काउट एण्ड गाइड व इको क्लब द्वारा पर्यावरण शिक्षा कार्यक्रम ईईपी के तहत प्रदुषण रोक वर्कशॉप का आयोजन देवर्षि किशनानंद दमरपि में किया गया। इको क्लब प्रभारी जयप्रकाश गोस्वामी ने बताया कि ग्राीन कौर योजना के अन्तर्गत प्रदूषण रोक पर पर्यावरण संरक्षण जागरूकता रैली पोस्टर प्रतियोगिता भाषण प्रतियोगिता, वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विजेताओं को पुरूस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में रोबर स्काउट लीडर सोहन गोदारा, यूनिट लीडर संतोष, हर्षभ, उदयीराम, हरदीप सिंह, राम किशोर, जयसिंह, भुपेन्द्र सिंह, कौशल्या, सुनीता, मनीषा, निर्मला, सुमन आदि मौजूद थे।
