
हनुमानगढ़ | भारतीय स्टेट बैंक द्वारा प्रायोजित ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान आरसेटी द्वारा डेयरी फार्मिंग एवं वार्मिंग कंपोस्ट मेकिंग की जानकारी प्रदान करने के लिए दस दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। जिसका समापन समारोहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता आरसेटी निदेशक बिधु शंकर ने की। आरसेटी निदेशक बिधु शंकर ने आरसेटी के विभिन्न प्रशिक्षणों के बारे में जानकारी प्रदान कर, भविष्य में डेयरी फार्मिंग प्रशिक्षण करवाने एवं सभी प्रशिक्षणार्थियों से आवश्यकतानुसार ऋण आवेदन भरने के लिए अपील की। कार्यक्रम के दौरान पथरी ने प्रशिक्षणार्थियों को डेयरी व्यवसाय में आने वाली विभिन्न परेशानियों को दूर करने के घरेलू वैज्ञानिक उपाय बताने के साथ ही नस्ल सुधार, कृत्रिम घास, पशु रोग निदान के तरीके बताए गए ।
उक्त निशुल्क प्रशिक्षण के बाद सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरण किया गया। संस्थान में जल्द ही सॉफट टॉयज, फैशन डिजाईनिंग, फास्ट फुड़ उद्यमी सहित अन्य प्रशिक्षण कार्यक्रमों की शुरूवात होनी है जो भी प्रशिक्षणार्थी शिविर में भाग लेना चाहते है वह संस्था में रजिस्ट्रेशन करवा सकते है। उक्त प्रशिक्षण पशु चिकित्सक डॉ. अमित शर्मा ने दिया। उक्त प्रशिक्षण में 18 प्रतिभागियों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया, जिन्हें अतिथियों ने प्रशिक्षण पत्र देकर सम्मानित किया। परीक्षा का मूल्यांकन डॉमेन एस्सेसर एस के वर्मा ने किया। इस मौके पर अनुदेशक मुकेश भानुशाली, अनुदेशक अनिल सिंह राठौड़, कार्यालय सहायक गणेशराम, कार्यालय सहायक रितिक अरोड़ा, सूरज कुमार, विकास व अन्य सदस्य मौजूद थे।
