
हनुमानगढ़ | जिले में शुद्ध आहार-मिलावट पर वार अभियान के तहत खाद्य कारोबारियों एवं व्यापारियों को फूड सेफ्टी प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसी के तहत शनिवार को टाउन में 61 एवं टिब्बी के 54 खाद्य व्यापारियों को फूड सेफ्टी प्रशिक्षण दिया गया। जिले में कुल 10 फूड सेफ्टी प्रशिक्षण आयोजित किए जाएंगे।
बीसीएमओ डॉ. कुलदीप बराड़ ने बताया कि टाउन में सुबह 10 से 2 बजे तक प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया गया। जिसमें 61 व्यापारियों को प्रशिक्षण दिया गया। इसके अलावा दोपहर 2 से 6 बजे तक टिब्बी में भी 54 व्यापारियों को प्रशिक्षण दिया गया।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में 115 खाद्य व्यापारियों को ट्रेनर विनय कुमार, सोनू कुमार, डेरिक एंटोनी एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारी रफीक मोहम्मद ने जानकारी दी। प्रशिक्षण प्राप्त करने वालों को प्रमाण-पत्र भी दिए जाएंगे। रविवार को पल्लू स्थित जाट धर्मशाला में सुबह 11 बजे प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया जाएगा।
