एक गुरु आने वाली कई पीढिय़ों को सुधारता है

हनुमानगढ़ । शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी संस्थान श्री खुशाल दास विश्वविद्यालय की ओर से ऐलनाबाद हरियाणा स्थित सेतिया मैरिज पैलेस में रविवार को गुरु वंदन सम्मान समारोह का आयोजन किया गया कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के समक्ष अतिथियों द्वारा दीप प्रचलन से हुई तत्पश्चात कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पधारे डॉ विजय गर्ग, डॉ मदन जैन, डाँ अंकुश, ऐलनाबाद नगर पालिका अध्यक्ष राम सिंह, रणजीत सिंह सहारण पीजीटी अध्यक्ष, वीनू झोरड, ऋषि कुमारब्लॉक एजुकेशन ऑफीसर आदि का एसकेडीयू के मैनेजिंग डायरेक्टर दिनेश जुनेजा, रिटायर आईजी गिरीश चावला, रजिस्ट्रार प्रोफेसर आशुतोष दीक्षित ने बुके देकर स्वागत अभिनंदन किया कार्यक्रम में करीब 50 से अधिक स्कूलों के 300 से अधिक शिक्षक शिक्षिकाओं का सम्मान किया गया। एसकेडीयू के मैनेजिंग डायरेक्टर दिनेश जुनेजा ने यूनिवर्सिटी की स्थापना से लेकर वर्तमान में विद्यार्थियों की संख्या एवं चल रहे पाठ्यक्रमों के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए कहां की आगे भविष्य में भी शिक्षा के क्षेत्र में यूनिवर्सिटी बेहतरीन कार्य करेगी ऐसा विश्वास दिलाया। रिटायर आईजी गिरीश चावला ने अपने संबोधन में कहा कि इतिहास आपने लिखना है बड़े अधिकारियों से यदि आप इंटरेक्ट करेंगे तो आपको पता लगेगा कि उनकी सफलता का श्रेय सिर्फ मात्र गुरूजन ही हैं। आप केरियर पर फोकस ना करें बल्कि अच्छे इंसान बनने की ओर अग्रसर हों हम अपनी जिम्मेदारी को समझे कि हम समाज को क्या दे रहे हैं। वीनू झोरड़ वाइस प्रिंसिपल ने गुरु वंदन सम्मान समारोह जैसे आयोजन के लिए एसकेडीयू का आभार व्यक्त किया और शिक्षकों को कहा कि आप ज्ञान का दीपक जलाए रखें और शिक्षक पद की गरिमा को भी बनाए रखें। कार्यक्रम में पधारे सभी अतिथियों ने कहा कि एक गुरु आने वाली कई पीढियां को सुधारता है गुरु वंदन सम्मान समारोह जैसे आयोजन के लिए विश्वविद्यालय परिवार साधुवाद का पात्र है। प्रोफेसर आशुतोष दीक्षित ने कार्यक्रम में पधारे अतिथियों एवं शिक्षकों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के अंत में आए हुए अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित भी किया गया। गुरु वंदन सम्मान समारोह में स्कूल संचालक रणजीत सिंह सिद्धू, रायसिंह, राजेंद्र शर्मा, लालचंद धायल, भरत भूषण धायल, लाल सिंह, डोक्टर सतवीर सूर्यवंशी सहित विभिन्न स्कूलों के संचालकों एवं शिक्षकों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में कार्यक्रम प्रभारी अनुज जुनेजा, शरणागत सिंह, डॉ विक्रम सिंह ओलख, बाबूलाल शर्मा, मदन लाल शर्मा आदि का सहयोग रहा। कार्यक्रम में मंच संचालन इंटरनेशनल मोटिवेशनल स्पीकर आशीष कंधारी ने किया।
