
श्रीगंगानगर। तपोवन वरिष्ठजन सेवा समिति, श्रीगंगानगर द्वारा शहीद दिवस पर देशभक्ति गीतों से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जवाहरनगर स्थित तपोवन कैरियर क्लासेज में आयोजित कार्यक्रम में सर्वप्रथम मंचासीन अतिथि तपोवन ट्रस्ट अध्यक्ष महेश पेड़ीवाल, उदयपाल झाझडिय़ा व सुमेर बोरड़ तथा समिति सदस्य पीएन बजाज, मदनलाल जोशी, सुरेन्द्र कुमार शर्मा, मनीराम सेतिया, प्रो. रामजीदास पसरीजा, के-4 किशोर म्यूजिकल ग्रुप के अध्यक्ष हरीश अरोड़ा, अशोक खुराना, विजय वासुदेव, सविता अग्रवाल, सरिता गजवानी, सोनाली गाबा सहित समिति सदस्यों व गणमान्य व्यक्तियों ने शहीद-ए- आजम भगत सिंह, शहीद राजगुरु व शहीद सुखदेव को पुष्पांजलि अर्पित की। तत्पश्चात् सांस्कृतिक कार्यक्रम में के-4 किशोर म्यूजिकल ग्रुप ने देशभक्ति गीतों एवं नये-पुराने गीतों की शानदार प्रस्तुतियों द्वारा अदभुत समां बांधा। मनीराम सेतिया ने ‘कैसे भुलाएं कुर्बानियां शहीदों की ’ देशभक्ति गीत द्वारा भारत की आजादी में शहीदों के योगदान को अविस्मरणीय बताया। पीएन बजाज ने भगत सिंह के जीवन पर आधारित पंजाबी गीत सुनाया। महेश पेड़ीवाल ने शहीदों की कुर्बानी को याद करते हुए कहा कि शहीदों की बदौलत ही आज हम आजादी का आनंद प्राप्त कर रहे हैं। हरीश अरोड़ा ने ‘ए वतन तेरे लिए…’ देशभक्ति गीत प्रस्तुत किया। अशोक खुराना ने ‘गुण चाहे शौक’ गजल पेश की। सुरेन्द्र कुमार शर्मा ने ‘जुबां पर दर्द भरी दास्तां’ गीत एव डॉ. सरिता ने ‘बेखुदी में सनम’ गीत पेश किया। डॉ. ओपी वैश ने माऊथ ऑर्गन द्वारा शानदार प्रस्तुति दी। इस मौके पर अशोक अरोड़ा, हरबंश बलाना, हरीश नागपाल, हेमंत झांब, जगदीश सेतिया, ओमप्रकाश गिजवानी, राजेन्द्र निज्जर, राजेश सिडाना, सतीश कालड़ा, सुनील कालड़ा, विजय सिडाना, दर्शन जलन्धरा, नीतू सक्सेना, प्रवीण बतरा सुनीता अग्रवाल, ममता काठपाल, मनोहर वर्मा, सविता अग्रवाल, सरिता गजवानी, विनोद अग्रवाल, रवि भाटिया, महासिंह, सतीश गाबा, सोनाली गाबा, जगदीश नागपाल आदि ने भी गीतों द्वारा खूब तालियां बटोरी। तपोवन ब्लड बैंक अध्यक्ष उदयपाल झाझडिय़ा तथा तपोवन मनोविकास विद्यालय अध्यक्ष सुमेर बोरड़ ने शहीद-ए-आजम भगत सिंह, शहीद राजगुरु व शहीद सुखदेव के जीवन पर प्रकाश डाला एवं उनके विचारों को आत्मसात करने के लिए प्रेरित किया। तपोवन वरिष्ठजन सेवा समिति अध्यक्ष मदनलाल जोशी तथा के-4 किशोर म्यूजिकल ग्रुप अध्यक्ष आशीष अरोड़ा ने सभी गीतकारों की शानदार प्रस्तुतियों की मुक्तकंठ से सराहना की तथा सफल आयोजन के लिए सबका आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर बनवारीलाल शर्मा, सुशील खुराना, पीसी गर्ग, सुरजन सिंह रंगीला, राजेन्द्र सिंगल, सुरेश कनवाडिय़ा, सुशील शर्मा, रामप्रताप कलवासिया सहित तपोवन वरिष्ठजन सेवा समिति पदाधिकारी, सदस्य तथा के-4 किशोर म्यूजिकल ग्रुप के गायक कलाकार एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में जलपान की व्यवस्था की गई थी।
