बजट घोषणाओं, योजनाओं की प्रगति को लेकर ली समीक्षा बैठक

हनुमानगढ़ । विभिन्न वर्गों को लाभान्वित करने, योजनाओं के विस्तृत दिशा-निर्देश जारी करने, योजनाओं का आमजन तक सीधा लाभ पहुंचाने के लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की मंशानुरूप इस वर्ष का राजस्थान दिवस साप्ताहिक समारोह के रूप में मनाया जा रहा है। गुरुवार को जंक्शन स्थित सिविल लाइन सामुदायिक भवन में जिला स्तरीय अंत्योदय कल्याण समारोह का आयोजन हुआ। राज्य स्तरीय कार्यक्रम से मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने संबोधित किया, जिला स्तरीय कार्यक्रम में खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री एवं जिला प्रभारी मंत्री सुमित गोदारा ने शिरकत की। प्रभारी मंत्री गोदारा ने अंत्योदय कल्याण समारोह के उपरांत मीडिया से रूबरू हुए, इसी दौरान उन्होंने सर्किट हाऊस में प्रेस वार्ता की। उसके उपरांत उन्होंने सर्किट हाऊस में जनसुनवाई की और कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ बजट घोषणाओं, जनकल्याणकारी योजनाओं और पंच गौरव कार्यक्रम की समीक्षा की। प्रभारी मंत्री सुमित गोदारा ने कहा कि 24 मार्च को विधानसभा सत्र समाप्त हुआ, और 25 मार्च से आमजन को लाभान्वित करने के कार्यक्रम शुरू हो गए। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा रात 2 बजे तक कार्य करते हैं। राज्य सरकार ने 15 महीनों में ऐतिहासिक कार्य किए हैं, और आने वाले 45 महीनों में कोई भी विकास कार्य शेष नहीं रहेगा। आने वाले तीन वर्षों में राजस्थान की तकदीर और तस्वीर बदलेगी। हनुमानगढ़ ने राजस्थान में की सर्वाधिक प्रगति राजस्थान में यदि किसी जिले ने सर्वाधिक प्रगति हासिल की है, तो वह हनुमानगढ़ है, चाहे वह शिक्षा, चिकित्सा या कृषि—किसी भी क्षेत्र में हो। ग्रीन एक्सप्रेश कॉरिडोर क्षेत्र के विकास में नए आयाम स्थापित करेगा। ‘अन्न का कटोरा’ विकास कार्यों में अपनी छाप छोड़ रहा है। आईजीएनपी के खालों के पुनर्निर्माण को लेकर 3300 करोड़ रुपए बजट जिले में नहरों एवं खालों का निर्माण 50 वर्ष पूर्व किया गया था, जिनकी मरम्मत की आवश्यकता थी। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आईजीएनपी के खालों के पुनर्निर्माण के लिए मुख्यमंत्री ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय गरीबी मुक्त गांव योजना’, गुरू गोलवलकर आशान्वित ब्लॉक विकास योजना, पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना में 150 यूनिट मुफ्त बिजली योजना की मार्गदर्शिकाओं एवं दिव्यांगजनों के लिए ‘समान अवसर नीति 2025’ का विमोचन भी किया। साथ ही, दादूदयाल घुमन्तू सशक्तीकरण योजना’, मा नेत्र वाउचर योजना, मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना के न्यू पैकेज व विधायक जनसुनवाई केंद्र स्थापित किए जाने के संबंध में भी दिशा-निर्देश जारी किए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने ग्रामीण विकास के ई-वर्क पोर्टल 2.0 एवं मोबाइल ऐप का भी शुभारंभ किया। शर्मा ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का मानना है कि गरीब, युवा, किसान व महिला के सशक्त होने से ही देश और प्रदेश सशक्त होगा। इसी सोच के साथ हमने सरकार में आते ही गरीब परिवार की महिलाओं को 450 रुपये में एलपीजी सिलेंडर उपलब्ध कराकर राहत प्रदान की है तथा श्री अन्नपूर्णा रसोई योजना के माध्यम से हर जरूरतमंद व्यक्ति को गुणवता युक्त पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है।
