बेबी हैप्पी कॉलेज के दो विद्यार्थियों ने में हासिल किया गोल्ड मेडल, राज्यपाल ने किया सम्मानित


हनुमानगढ़ । महाराजा गंगा सिंह यूनिवर्सिटी के नौवें दीक्षांत समारोह में राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने बेबी हैप्पी कॉलेज के विपुल गोयल (बीए) और संगीता कुमारी (एमए) को गोल्ड मेडल देकर किया सम्मानित । इस महत्वपूर्ण अवसर पर विश्वविद्यालय के कई गणमान्य शिक्षाविद, प्रोफेसर, विद्यार्थी और अतिथिगण उपस्थित रहे। इस अभूतपूर्व उपलब्ध पर बेबी हैप्पी कॉलेज में विशेष सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें कॉलेज के सभी शिक्षक, विद्यार्थी और प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे। कॉलेज के डायरेक्टर श्री तरुण विजय, चेयरमैन आशीष विजय, वाइस चेयरमैन रौनक विजय, एडमिनिस्ट्रेटर परमानंद सैनी, प्राचार्य डॉ. विशाल पारीक, वाइस प्रिंसिपल डॉ. मनोज शर्मा और बीएड कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. संतोष चौधरी ने विद्यार्थियों को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कॉलेज के डायरेक्टर तरुण विजय ने कहा ‘यह हमारे लिए गर्व का क्षण है कि हमारे विद्यार्थी विश्वविद्यालय स्तर पर गोल्ड मेडल जीतकर हमारा नाम रोशन कर रहे हैं। यह उपलब्धि दिखाती है कि बेबी हैप्पी कॉलेज में शिक्षा और परिश्रम का स्तर उच्चतम है। हम अपने विद्यार्थियों को हर संभव सहयोग देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।’ चेयरमैन आशीष विजय ने कहा ‘हमारा उद्देश्य विद्यार्थियों को न केवल शिक्षा देना है बल्कि उन्हें उनके लक्ष्य तक पहुंचाने के लिए हर प्रकार का मार्गदर्शन देना है। यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत के साथ-साथ हमारे शिक्षकों के प्रयासों का भी परिणाम है।’ इस उपलब्धि से न केवल कॉलेज, बल्कि पूरा हनुमानगढ़ जिला गर्व महसूस कर रहा है। सोशल मीडिया से लेकर शहर भर में इन मेधावी विद्यार्थियों की सफलता की चर्चा हो रही है। कॉलेज प्रशासन ने यह भी कहा कि भविष्य में ऐसे मेधावी छात्रों को और अधिक अवसर और संसाधन उपलब्ध कराए जाएंगे ताकि वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकें। बेबी हैप्पी कॉलेज के ये होनहार छात्र निश्चित रूप से आने वाली पीढिय़ों के लिए प्रेरणा बनेंगे।
