
हनुमानगढ़ । टाउन में आज श्री अरोड़ावंश सभा द्वारा संचालित शिव मंदिर में महिला सत्संग मंडल द्वारा गणगौर पर्व के उत्सव पर गणगौर की बिंदोरी निकाली गई । इस मौके पर महिला सत्संग मंडल की अध्यक्ष विमल करवां ने बताया गणगौर का पर्व 31 मार्च 2025 सोमवार को मनाया जा रहा है जिसके तहत आज गणगौर की बिंदोरी निकाली गई । सभी महिला मंडल के सदस्य शिव मंदिर से रवाना होकर यूको बैंक के पास पेड़ीवाल भवन में पहुंचकर गणगौर को ढोल नगाड़ों के साथ गीत गाती हुए व नृत्य करती हुई लेकर आई और बिंदोरी निकाली इस मौके पर सुमन लाहोटी व कांता सारडा द्वारा गौर व ईश्वर की वेशभूषा में नृत्य किया गया बिंदोरी के पश्चात गौर में ईश्वर की पूजा कर आरती की व प्रसाद वितरण किया।
