
हनुमानगढ़। मां भद्रकाली मेले में हनुमानगढ़ सेवा समिति (भारत क्लब) की ओर से लगाए जा रहे भंडारे में मंगलवार को तीसरे दिन 51 कन्याओं का पूजन कर भंडारे की शुरूआत की।
इस मौके पर संजय सोनी, शुभम सोनी, पिंकेश सोनी, रामकुमार मंगवाना, अनिल जिंदल, तरुण सारण ने सपरिवार कंजक पूजन करवाया।
समिति सदस्यों ने बताया कि 30 मार्च तक श्रद्धालु के लिए भंडारा लगाया जाता है। इस मौके पर समिति अध्यक्ष मदनगोपाल जिंदल, रामकुमार मंगवाना, सुनील धूड़िया, योगेश कुमार, नवीन मिड्ढा, रूबी पाहवा, मनीशंकर जलंधरा, विकास कालड़ा, गणेश बागड़ी, रंजन सैन, सुरेश अग्रवाल, विकास कालू कश्यप, जयकिशन सोनी, डा. मोहनलाल शर्मा, रमेश काठपाल, देवीलाल पेंटर, डा. संतोष सिंह, नितिन बंसल आदि सेवाएं दे रहे है।
