
हनुमानगढ़। पेंशनर समाज जिला शाखा टाउन की बैठक मंगलवार को कार्यकारी अध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार शर्मा की अध्यक्षता में हुई। इसमें पेंशनर्स ने आरजीएचएस योजना में प्राइवेट हॉस्पिटल में जांच करवाने पर अधिक बिल बनाने की शिकायत की।
सुरेंद्र कुमार शर्मा ने कहा कि जहां तक हो सके उपचार सरकारी अस्पताल में करवाने की सलाह दी। नए सदस्य बनाने पर चर्चा की गई। सदस्यता अभियान के लिए सांवरमल शर्मा, मनोहरलाल चुघ,सुरेंद्र कुमार गांधी की तीन सदस्यीय समिति गठित की गई। इससे पहले प्रीतम सिंह संधा के निधन पर 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। वहीं, पेंशनर चिमनलाल छाबड़ा पटवारी व राजाराम सिल्लू का जन्मदिन मनाया गया। इस मौके पर अखिलेश कुमार कौशिक, राजेन्द्र बंसल, रमेश कुमार जैन, राजाराम, मोहन लाल वर्मा, रमेश कौशिक, भगवानाराम, बलदेव कुक्कड़, हरिश्चंद्र थानेदार, बंता सिंह, बली मोहम्मद, जसविंद्र सिंह, सुरेंद्र मोहन कटारिया,मुन्ना राम,रामलाल सैन, रामसिंह जस्सल, किशोरीलाल राजाराम मूंड, राजाराम सिलू, मनीराम, जगदीश कुमार शर्मा, धर्मपाल बंसल, सीताराम कायथ, प्रेमचंद जोईया, जगदीश चंद्र शर्मा, जयराम दास, राधेश्याम शर्मा, रविदत्त शर्मा, हनुमान राम विश्नोई आदि मौजूद थे।
