एनएमपीजी कॉलेज के प्राचार्य का घेराव कर मुख्यमंत्री के नाम भेजा ज्ञापन

हनुमानगढ़ | एसएफआई हनुमानगढ़ का तहसील सम्मेलन टाउन के जनशक्ति भवन में हुआ। सम्मेलन के प्रभारी मुख्य वक्ता महेंद्र कुमार शर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार स्कूलों व कॉलेजों को बंद करने पर तुली है। क्योंकि सरकारी स्कूलों तथा कॉलेजों में व्याख्याताओं के पद खाली पड़े हैं। स्थिति यह है कि एनएमपीजी कॉलेज में संगीत, पंजाबी, एमएससी वनस्पति विज्ञान, एमएससी गणित जैसे विषयों का ना होना दुर्भाग्य की बात है।
एसएफआई के पूर्व नेता रघुवीर वर्मा ने कहा कि सरकारों की शिक्षा विरोधी नीतियों के खिलाफ नौजवानों को एकजुट होना पड़ेगा। सम्मेलन के बाद प्राचार्य का घेराव कर मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। ज्ञापन में भूगोल विषय का सरकारीकरण करने वनस्पति विज्ञान और गणित में एमएससी शुरू करने की मांग उठाई।
इस मौके पर मोहित, कुलदीप कालवा, गुरदाससिंह, युवराज सिंह, हितेश, मोहित भाटीवाल, संदीप वर्मा, मनोज, मुकेश, नवदीपकौर, जसप्रीत कौर, जसनदीप कौर, रजनी वर्मा, पूनम, निकिता बिश्नोई आदि मौजूद थे।
