
हनुमानगढ़| अबोहर रोड स्थित पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय हनुमानगढ़ में कक्षा बाल वाटिका द्वितीय व तृतीय और कक्षा 2 से 8 में रिक्त पदों के लिए प्रवेश पंजीकरण की प्रक्रिया 2 अप्रैल से शुरू हो गई है।
इच्छुक अभिभावक बच्चे का वैध जन्म प्रमाण पत्र दिखाकर पंजीकरण के लिए फॉर्म विद्यालय से प्राप्त कर सकते हैं। दस्तावेजों के साथ विद्यालय में फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 11 अप्रैल 2025 है। संगठन के दिशा निर्देशों के अनुसार चयनित विद्यार्थियों की सूची 17 अप्रैल को विद्यालय के सूचना पट्ट व विद्यालय की वेबसाइट पर प्रकाशित की जाएगी।
