
हनुमानगढ़, आज हरियाली तीज के शुभ अवसर पर श्री जंभेश्वर प्राणी हितकारी समिति की ओर से बिश्नोई धर्मशाला परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। समिति ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक प्रेरणादायक पहल करते हुए खेजड़ी के पौधे लगाए, जो न सिर्फ पर्यावरण के लिए लाभकारी हैं, बल्कि बिश्नोई समाज की आस्था और परंपरा से भी गहराई से जुड़े हुए हैं। कार्यक्रम की शुरुआत समिति की प्रधान श्रीमती राधा देवी पूनिया, सचिव श्री भगवान गोदारा, कोषाध्यक्ष श्री मुकेश सहारण तथा प्रधान प्रतिनिधि श्री अश्विनी पूनिया द्वारा खेजड़ी के पौधों का रोपण कर की गई। पौधारोपण धर्मशाला परिसर व उसके आसपास किया गया, जिससे क्षेत्र की हरियाली में वृद्धि हो सके।
इस अवसर पर प्रधान प्रतिनिधि श्री अश्विनी बिश्नोई ने बताया कि सावन का महीना हरियाली और पर्यावरण संरक्षण के प्रतीक के रूप में देखा जाता है। ऐसे में खेजड़ी जैसे पवित्र और जीवनदायिनी वृक्ष का रोपण एक सार्थक कदम है। उन्होंने यह भी कहा कि बिश्नोई समाज सदियों से पर्यावरण और जीवों की रक्षा में अग्रणी रहा है और यह कार्यक्रम उसी परंपरा की एक कड़ी है। पौधारोपण कार्यक्रम में समिति के डॉ बनवारी लाल सहु,हरि सिंह गोदारा,राजा राम भाम्भू,रंगलाल,बलवीर पुनिया,बृज लाल भादू, लखपत खीचड़,मोहन लाल पुनिया, हंस राज , रामचन्द खीचड़,कृष्ण लाल भादू,सत्य नारायण बावरा व सभी सदस्यगण मौजूद रहे और सभी ने पौधों की सुरक्षा और देखभाल की जिम्मेदारी लेने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के अंत में सभी ने हरियाली तीज की एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं और आने वाले समय में भी इस प्रकार के कार्यक्रमों को जारी रखने का संकल्प लिया। यह पहल समाज को न सिर्फ पर्यावरण संरक्षण का संदेश देती है, बल्कि परंपरा और प्रकृति के बीच संतुलन बनाए रखने की प्रेरणा भी देती है। इस मोके पर सचिव श्री भगवान गोदारा ने बताया आने वाली 16 अगस्त को जन्मष्टमी पर गुरु श्री जम्भेश्वर जी की जयंती पर समिति द्वारा समाज की प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा, उन्होंने बताया समाज के जो बच्चे ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किये है या खेल में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर या सरकारी सेवा में चयनित होने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया जायेगा ।
