
हनुमानगढ़ टाउन के विद्युत विभाग के सहायक अभियंता के दबाव में विद्युत कर्मचारी नहीं काट रहे FRT ठेकेदार के घर का बिजली कनेक्शन
पिछले कई महीनो से बिल नहीं भर रहा है FRT ठेकेदार, जुलाई माह में लगभग 1,30,000 का बिल बाकी
आमजन के ₹2000 का बिल भी बकाया होने पर बिजली कनेक्शन काटने पहुंच जाते हैं विद्युत विभाग के कर्मचारी और अपने ही विभाग के FRT ठेकेदार पर सहायक अभियंता के दबाव में पूरी दरियादिली दिखा रहे हैं।
केवल दो-तीन हजार का बिल ही बाकी होने पर आमजन को परेशान किया जाता है।
पिछले दो-तीन वर्षों से बिजली का बिल नहीं भर रहा है
हनुमानगढ़ टाउन में ऐसे एक नहीं सैकड़ो मामले है जहां प्रभावशाली लोग विद्युत विभाग के अधिकारियों/ कर्मचारियों से मिलीभगत कर लाखों का बिल बकाया होने के बावजूद जमा नहीं करवा रहे हैं और निरंतर विद्युत सेवाओं का लाभ उठा रहे हैं।
हनुमानगढ़ टाउन के विद्युत विभाग के कर्मचारी-अधिकारी केवल आमजन को परेशान करने में ही तत्परता दिखाते हैं।
पिछले कई काफी समय से हनुमानगढ़ टाउन में गड़बड़ बिजली व्यवस्था, FRT कर्मचारियों की मनमानी के खिलाफ बार-बार शिकायतों के बावजूद सहायक अभियंता द्वारा आज तक कोई कार्रवाई नहीं की गई।
इससे विद्युत विभाग के सहायक अभियंता और FRT ठेकेदार के मध्य साथ सांठ गाँठ दिखाई दे रही है।
